Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

फरीदाबाद में “वाको इंडिया किकबॉक्सिंग महासंघ” के नए राष्ट्रीय कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: सैनिक कॉलोनी, सेक्टर- 49, फरीदाबाद में “वाको इंडिया किकबॉक्सिंग महासंघ”के नए राष्ट्रीय कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। सर्वप्रथम महानवमी के शुभ अवसर पर सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन किया गया इसके उपरांत भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रीमती सीमा त्रिखा (विधायक – बड़खल), नरेंदर गुप्ता (विधायक – फरीदाबाद), नीरज शर्मा (विधायक – एन आई टी फरीदाबाद), श्रीमती सुमन बाला ( निवर्तमान महापौर – नगर निगम फरीदाबाद) लोकेश सिंघल, सीनियर एडवोकेट जनरल हरियाणा सरकार, उदय कुमार सागर एडिशनल एडवोकेट जनरल हरियाणा सरकार एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट दिल्ली, क्रीड़ा भारती के द्विप्रांत (हरियाणा एवं हिमाचल प्रदेश) संगठन मंत्री उमेश कुमार; रमेश गुप्ता केंद्रीय कोषाध्यक्ष-विश्व हिन्दू परिषद्,

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता लखन सिंगला एवं विजय प्रताप सिंह, अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ के प्राचार्य डा के. के. गुप्ता, जवाहर लाल नेहरू कॉलेज के प्राचार्य डा एम. के. गुप्ता , राकेश भड़ाना, मनीष मित्तल अध्यक्ष-भारत विकास परिषद्, केशव शाखा; राजस्थान किकबॉक्सिंग संघ के महासचिव पुष्पेंदर गुर्जर, अनिल सिंघल, क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष आनंद मेहता, फरीदाबाद जिला किकबॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष राज कुमार अग्रवाल, मनमोहन गुप्ता, विभिन्न खेल,

सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं फरीदाबाद शहर के गण मान्य व्यक्ति उपस्थित थे। “वाको इंडिया किकबॉक्सिंग महासंघ” के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस राष्ट्रीय कार्यालय से पूरे देश में किक बॉक्सिंग खेल की गतिविधि को सुचारू रूप से संचालित किया जा सकेगा. इस कार्यालय के माध्यम से सभी राज्यों, खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं किक बॉक्सिंग खेल की अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के साथ बेहतर तालमेल स्थापित किया जा सकेगा।

Related posts

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में तीन दिवसीय “ग्रांड दीवाली मेला -2024″का हुआ शानदार समापन, मेला मनोरंजन से रहा भरपूर -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु आवेदन फार्म आमंत्रित किए जा रहे हैं-डीसी यशपाल यादव

Ajit Sinha

ग्रीन फिल्ड कालोनी में लोगों ने शराब के ठेके पर लगाया ताला, प्रशासन कालोनी के लोगों को कमजोर न समझे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x