Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

एनआईटी बस स्टैंड के बाहर बने ढाबे अपना भोजनालय व कंफेक्शनरी पर चला नगर निगम का पीला पंजा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:एनआईटी बस स्टैंड के बाहर बने ढाबे अपना भोजनालय व कंफेक्शनरी पर शनिवार शाम को नगर निगम का पीला पंजा चला। जिला उपायुक्त यशपाल यादव के आदेश पर निगम के दस्ते ने ढाबे का आधा हिस्सा हटया दिया, जबकि बाकी हिस्से में रखे सामान को हटाने के लिए ढाबा संचालक को रविवार तक का समय ‌दिया है। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार बड़खल गुरुदेव बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।एनआईटी बस अड्डे का विस्तार किया जा रहा है। पुराने बस अड्डे को तोड़कर उसके स्थान पर मल्टीस्टोरी नया बस स्टैंड बनाने का काम चल रहा है।

बस स्टैंड के बाहर ही अपना भोजनालय के नाम से काफी पुरान ढाबा व कंफेक्शनरी की दुकान चल रही थी। ढाबे पर दिन से ज्यादा रात को भीड़ होती थी। बस स्टैंड के विस्तार के ‌लिए जिला उपायुक्त यशपाल यादव इसे हटवाने के आदेश दिए थे। शनिवार को नगर निगम का दस्ता भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा। इस दौरान तहसीलदार बड़खल गुरुदेव बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। पहले तो ढाबा संचालक सामान हटाने में टाल मटोल कर रहा था, मगर पुलिस व प्रशासन की सख्ती के बाद उसने सामान निकालना शुरू किया। सामान हटने के बाद दस्ते ने ढाबे का आधा हिस्सा गिरा दिया, जबकि शेष आधे में से रविवार तक सामान व शेड हटाकर जगह खाली करने के आदेश दिए। जेसीबी ने दुकान के आगे से गड्ढे खोद दिए हैं। इसके बाद सोमवार को कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी आगमन को लेकर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर व परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने ऐतिहासिक पंखा मेला का किया उद्घाटन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: दीपेंद्र हुड्डा का गुर्जर महोत्सव में पहुंचना ऐतिहासिक – विजय प्रताप

Ajit Sinha
error: Content is protected !!