Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

सिरफिरे आशिक ने हैवानियत की सारी हदें पार की,लड़की को चौथी मंजिल से फेक ,उसके शव लेकर गया भाग-वीडियो

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा: योगी की सरकार के लाख दावों के बाद भी प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है, इसकी बानगी एक बार फिर नोएडा में देखने को मिली जब एक सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार के प्रस्ताव को ठुकराने पर हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए युवती को चौथी मंजिल से फेंक उसकी जान ले ली। फिर उसके शव को लेकर भाग गया पुलिस ने आरोपित को मेरठ के पास से एंबुलेंस में शव के साथ अरेस्ट किया है।

युवती के परिजनों का कहना है कि यह सरफिरा आशिक उन्हें लगातार तंग कर रहा था। इसकी शिकायत पुलिस में भी की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से उसके हौसले बढ़ गए थे और उसने इस घटना को अंजाम दे दिया।

पुलिस के गिरफ्त में खडा सिरफिरे आशिक गौरव है। गौरव विवाहित है और कोतवाली 49 क्षेत्र के होशियारपुर गांव में रहने वाली 22 वर्षीय युवती शीतल से एक तरफा प्यार करता था। शीतल के भाई कुणाल ने बताया कि शीतल और उसके परिजन गौरव की हरकतों से परेशान थे और इस बात को लेकर पहले थाने में और पुलिस चौकी पर शिकायत कर चुके थे, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की बल्कि दबाव डाल कर समझौता करा दिया और कहा कि गौरव अब तंग नहीं करेगा।

कुणाल ने बताया कि उसकी बहन होशियारपुर स्थित शर्मा मार्केट में इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी करती थी और जहां आज गौरव उसके पीछे पहुंच गया। जब शीतल उससे दोस्ती करने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया, तो गौरव ने उसे चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया। बाद में वह नीचे आया और खुद को शीतल का भाई बताते हुए अस्पताल ले जाने के नाम पर उसको कार में लेकर भाग गया।

इस बीच युवती के चौथी मंजिल से गिरने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो परिजनों ने बताया कि गौरव युवती का भाई नहीं है, बल्कि सरफिरा आशिक है जो लगातार उसे तंग कर रहा था। जब युवती नोएडा के अस्पतालों में काफी तलाश करने के बाद नहीं मिली तब पुलिस ने गौरव के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया और फिर मेरठ कंकरखेड़ा के पास एंबुलेंस में शव के साथ उसे पकड़ लिया।

गौरव ने बताया कि उसकी शीतल के शव बिजनौर ले जाकर जलाने की योजना थी। उसका कहना था कि उसने युवती से शादी की थी अब वह उसे दूर जा रही थी जिसके चलते उसे यह कदम उठाया.एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर गौरव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया गया है आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में कार्रवाई की जाएगी, लेकिन शीतल के भाई कुणाल का कहना है कि अगर पहले ही कार्रवाई की गई होती तो शायद उसकी बहन जिंदा होती।

Related posts

“नामचीन ब्रांडों के नकली तेल फिल्टर बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़, 1917 तेल फ़िल्टर बरामद , अरेस्ट।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने लगभग 3 करोड़ रूपए की 5200 पेटी अंग्रेजी शराब से भरे ट्रकों सहित 3 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

Ajit Sinha

मादक पदार्थों के तस्करो पर कसा पुलिस का शिकंजा, 5 तस्कर गिरफ्तार, 65 किलो से ज्यादा गांजा बरामद  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x