Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

मॉल के लिफ्ट में फंसी पांच लोगों की जिंदगी, थाना कोतवाली पुलिस के सफल प्रयास से बची जिंदगी,कहा दिल से धन्यवाद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: एनआईटी स्थित पीयूष महिंद्रा मॉल में शनिवार की रात एक लिफ्ट में लगभग ढेड़ घंटे तक पांच लोग फंसे रहे, उन्हें मॉल प्रशासन से कोई सहायता नहीं मिली, अंत में मॉल में फंसे हुए एक शख्स ने अपने एक परिचित से फोन पर संपर्क किया और ये मामला वरिष्ठ पत्रकार अजीत सिन्हा के पास पहुंचा। जिसे गंभीरता से लेते हुए पत्रकार अजीत सिन्हा ने एनआईटी डीसीपी नरेंद्र कादियान को तुरंत इस घटना के बारे में बताया और उन्होनें तुरंत लिफ्ट में फंसे लोगों की मदद के लिए,

और उन्हें लिफ्ट से सुरक्षित बाहर निकालने के निर्देश के साथ थाना कोतवाली के एसएचओ रामबीर को मौके पर भेजा। इस दौरान जेजेपी के जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया को भी घटना के बारे में जानकारी दी गई , क्यूंकि उनका ये लोकल एरिया हैं , उन्हें लिफ्ट में फंसे लोगों की मदद के लिए कहा गया, इसके बाद एसएचओ रामवीर अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुँच गए, और लिफ्ट में फंसे पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लिफ्ट में दो परिवार के लोग थे, जिसमें दो जेंट्स , दो लेडीज व एक बच्चा शामिल हैं। लिफ्ट से लगभग ढेड़ घंटे बाद बाहर निकलने के बाद उपस्थित एसएचओ रामबीर और उनकी टीम को दिल से धन्यवाद किया। इस घटना की सूचना रात लगभग साढ़े बजे मिली थी, इसके बाद अधिकारी को सूचना दी गई इस में कुछ वक़्त लगा और 11 बजकर 14 मिनट पर पुलिस ने लिफ्ट से पांचों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ये पुलिस की बहुत बड़ी उपलब्धि हैं।

Related posts

 हरियाणा सरकार ने दो डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के तबादला और नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जोड़ी देश के इतिहास में सबसे बड़े पिछड़ा वर्ग व किसान विरोधी हैं, इनेलो

Ajit Sinha

फरीदाबाद में एलपीजी की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई, 9 एफआईआर दर्ज, 56 सिलेंडर पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x