Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा के पॉलिटेक्निक संस्थानों में अब जापानी भाषा को भी सिखाया जाएगा,  एक समझौता जापान फाऊडेंशन के साथ किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ: हरियाणा के पॉलिटेक्निक संस्थानों में अब जापानी भाषा को भी सिखाया जाएगा इसके लिए, राज्य सरकार के तकनीकी शिक्षा विभाग ने जापानी भाषा हेतु शार्ट टर्म कोर्स के लिए एक समझौता जापान फाऊडेंशन, नई दिल्ली के साथ किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एक विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि मानेसर पॉलिटेक्निक में आयोजित इस समझौता कार्यक्रम के दौरान तकनीकी शिक्षा विभाग के महानिदेशक श्री ए श्रीनिवास, जापान फाऊडेंशन, जापानी भाषा के निदेशक  कूसुके नोगुची उपस्थित थे।
इस मौके पर तकनीकी शिक्षा विभाग के महानिदेशक ए.श्रीनिवास ने बताया कि विभाग ने जापान फाउंडेशन, नई दिल्ली के साथ जापानी भाषा का कार्यसाधक ज्ञान रखने और जापानी संस्कृति से परिचित होने के लिए यह पहल की है और इस प्रकार छात्रों को एक प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त प्रदान की है।



उन्होंने बताया कि जापानी कंपनियों के साक्षात्कार या आवेदन करते समय या जापान के साथ सहयोग करने वाली कंपनियों में यह छात्रों को सहयोग करेगी। उन्होंने बताया कि प्रारंभ में, यह कार्यक्रम 3 पॉलिटेक्निक में आयोजित किया जाएगा नामत: राजकीय पॉलिटेक्निक मानेसर, राजकीय महिला पॉलिटेक्निक फरीदाबाद और राजकीय पॉलिटेक्निक सोनीपत शामिल है। जापान फाउंडेशन, नई दिल्ली के जापानी भाषा के निदेशक कूसुके नोगुची ने बताया कि द जापान फाउंडेशन संस्थानों में भाषा संकाय के लिए खर्च की व्यवस्था और समर्थन करेगा। प्रत्येक संस्थान में 20- 30 छात्रों के बैच के लिए पाठ्यक्रम चलाया जाएगा। एलसीडी, प्रोजेक्टर और लैपटॉप के साथ अच्छी तरह से सुसज्जित क्लास रूम जैसी बुनियादी सुविधाएं संस्थान द्वारा प्रदान की जाएंगी। पाठ्यक्रम की अवधि लगभग 150 घंटे होगी जो दिसंबर, 2019 में शीतकालीन अवकाश के दौरान और आगामी सेमेस्टर जनवरी, 2020 से कवर की जाएगी।

Related posts

हरियाणा: पलवल जिला से प्राइवेट स्कूल्स वेलफेयर एसोसिएशन के 25 प्रतिनिधियों ने ज्वाइन की जेजेपी-दुष्यंत

Ajit Sinha

देवीलाल जयंती पर युवाओं को 108 मॉडल ई-लाइब्रेरी की सौगात, डिप्टी सीएम ने किया पहली मॉडल लाइब्रेरी का उद्घाटन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: महिलाएं सशक्त होंगी तभी बनेगा भारत विकसित और आत्मनिर्भर : कृष्णपाल गुर्जर

Ajit Sinha
error: Content is protected !!