Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने लगभग एक करोड़ के हेरोइन सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किए हैं। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ: हरियाणा पुलिस ने नशे के कारोबार पर रोकथाम लगाते हुए कैन्टर मे सवार तीन व्यक्तियों को फतेहाबाद जिला से काबू कर उनके कब्जे से 688 ग्राम हेरोइन बरामद कर सफलता हासिल की है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश उर्फ कालु निवासी माखुसुरानी, विजय निवासी डिग मंडी व तीसरे आरोपी की पहचान रघुवीर सिह निवासी गांव बोदीवाली के रुप मे हुई है। जब्त की गई हेरोइन की कीमत एक करोड़ रुपए के करीब बताई गई है।
 जानकारी के अनुसार पुलिस टीम नैशनल हाईवे नजदीक टी प्वाईट मोहम्दपुर रोही रोङ पर नाकाबंदी कर चैकिंग कर रहे थे। उसी दौरान हिसार की तरफ से आ रही एक कैन्टर को चैकिंग के लिए रुकवाया जिसमे तीन लोग सवार थे। पुछताछ करने पर कैन्टर मे बैठे तीनो व्यक्ति कोई सन्तोषजनक जवाब नही दे सके। पुलिस ने शक के आधार पर उनकी तलाशी लेने पर तीनों के कब्जे से 688 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुछताछ पर आरोपियो ने बताया यह हेरोइन हम कैस्वपुर मन्डी दिल्ली से रोहीत नाम के लङके से लेकर आये थे। पुलिस ने आज तीनों आरोपियों को कोर्ट मे पेश किया गया।  

Related posts

फरीदाबाद के थाना खेड़ीपुल इलाके में एक गूंगी व नाबालिग लड़की के साथ रेप, 50 वर्षीय आरोपित गिरफ्तार।  

Ajit Sinha

प्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर, राज्य के आग्रह पर केंद्र करेगा लस्टर लॉस की भरपाई: उप-मुख्यमंत्री

Ajit Sinha

कोविशील्ड की पहली डोज के बाद 84 दिन की अवधि पूरी न होने पर विदेश जाने के लिए दी छूट- स्वास्थ्य मंत्री

Ajit Sinha
error: Content is protected !!