Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फिर लौटेगा दशहरा पर्व का सदभाव और उल्लास : विजय प्रताप सिंह  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: बडख़ल विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह ने कहा है कि 70 साल से एन आई टी के दशहरा मैदान में आपसी भाईचारे का प्रतीक त्यौहार दशहरा पर्व बड़े ही उत्साह और हर्षाेउल्लास के मनाते रहे हैं। लेकिन पिछले पांच वर्षों में यहां पर भी भाजपा ने अपनी बुरी नजर डालते हुए आपसी भाई चारे को बिगाड़ कर रख दिया है। टाऊन नम्बर एक दो तीन और 4 के निवासियों ने दशहरा पर्व पर मायूसी का माहौल रहता है । पिछले 70 सालों से यहां के निवासी इस पर्व को मिल जुल कर मनाते थे, लेकिन पिछले पांच सालों में उनके भाई चारे को भाजपा ने छिन्न -भिन्न कर दिया है। विजय प्रताप सिंह ने कहा कि 70 सालों से चले आ रहे दशहरा पर्व को उसी सदभाव के साथ टाऊन के लोगों को फिर उसी भाई चारे के वातावरण को सर्मपित किया जाएगा।

दशहरा पर्व पर बिगड़े सदभाव को फिर से कायम करना उनकी नैतिक जिम्मेदारी है। कांग्रेस प्रत्याशी शनिवार को एन.एच.5 भगत सिंह कॉलोनी, सैक्टर-21सी, सैनिक कॉलोनी, अरावली, इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे थे, जहां उनको जनता का भरपूर समर्थन और सहयोग मिला। इस अवसर पर विजय प्रताप सिंह ने कहा कि जनता को गर्त में ले जाने वाली भाजपा की नीतियों पर कुठाराघात करते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा जो जीएसटी व नोटबंदी की मार उद्योग धंंधों, उद्योगपतियों, व्यापारियों पर मारी है, उससे आमजन बहुत ज्यादा प्रभावित हुआ है। आज उद्योग धंधे सिमटकर 25 प्रतिशत भी नहीं रह गए हैें। जिसका बड़ा प्रभाव आमजन एवं मजदूरों पर पड़ रहा है। उद्योगपतियों एवं शर्माएदारों पर जारी प्रैस बयान को लेकर उन्होंने कहा कि इससे मेरा कोई सरोकार नहीं है। बल्कि इसके विपरीत भाजपा ने उद्योग धंधों की हवा निकाल दी हैँ, आज उद्योग धंधे सिमटकर 25 प्रतिशत रह गए हैं।



जिससे न केवल बेरोजगारी बढ़ी है, बल्कि शहर एक क्राइम सिटी में भी तब्दील हो गया है। आज युवाओं के पास रोजगार नहीं है, काम-धंधे नहीं है, जिसके चलते वह गलत चीजों में इन्वॉल्व हो रहे हैं। भाजपा ने चुनावों से पूर्व वादा किया था कि प्रतिवर्ष 1.25 करोड़ रोजगार मुहैया कराएगी। मगर इसके विपरीत मजदूरों की छंटनी करने का काम किया जा रहा है। विजय प्रताप की धर्मपत्नी रेणुका प्रताप खुल्लर ने भी शनिवार को एसजीएम नगर में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित किया, जहां पर लोगों का विशेषकर महिलाओं को भरपूर प्यार एवं समर्थन उनको मिला। लोगों ने जनप्रिय नेता विजय प्रताप को जिताकर विधानसभा पहुंचाने का आश्वासन दिया। 

Related posts

फरीदाबाद: नेशनल हाइवे -2 स्थित मथुरा रोड के किनारे खुले आसमान के नीचे रबड में आग लगा कर खुलेआम एनजीटी एक्ट को धुएं के गुब्बार में उडाती ही तस्वीरें दिखी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डिजिटल युग में डेटा का प्रभावी उपयोग ही सफलता की कुंजी: डॉ.पवन सिंह

Ajit Sinha

अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं, जांच हेतु टीम का गठन व आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश: मूलचंद शर्मा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!