Athrav – Online News Portal
नोएडा

आग ने मचाई भीषण तबाही, तीन दर्जन झोपड़ियाँ जल कर खाक, कोई जन हानि नहीं-वीडियो देखे


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा– नोएडा के सेक्टर-138 स्थित इलाहबास गांव में बनी झुग्गी बस्ती में सुबह पौने तीन बजे करीब अचानक आग लग गई और फैलती चली गई जिसमे तीन दर्जन से ज्यादा झोपड़ियाँ जल कर खाक हो गई। सूचना मिलते ही थाना 142 की पुलिस और एक दर्जन फायर टेंडर्स को बुलाया गया है जिन्होने कडी मश्क्कत के बाद आग पर आग पर काबू पाया. अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

लगी हुई भीषण आग और निकलती हुई चिंगारिया ये दृश्य सेक्टर-138 स्थित इलाहबास गांव में बनी झुग्गी बस्ती का है जहाँ सुबह पौने तीन बजे करीब अचानक आग लग गई और फैलती गई जिसके चपेट में तीन दर्जन से ज्यादा झोपड़ियाँ आ गई. आग लगने से हाहाकार मच गया आग इतनी भयानक थी की पल भर में ही उसने सभी झुगियो को जला कर खाक कर दिया। चल रही हवाओ ने आग को और भी फैला दिया जिसके चलते दमकल विभाग की डेढ दर्जन से ज्‍यादा गाडियों को भी आग पर काबू पाने के लिए घंटो मशक्कत करनी पड़ी. प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि जब सभी झुग्गी वासी बेफिक्री से सो रहे थे अचानक लगी आग में सभी आनन फानन में भागने लगे और देखते ही देखते आग ने यहाँ मौजूद सभी झुग्गियों में आग फैल गई।

आग की सूचना मिलते ही थाना 142 की पुलिस और एक दर्जन फायर टेंडर मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने में जुट गई। चीफ फायर आफिसर प्रदीप कुमार ने बताया कि समय 02:40 बजे इलाहाबास गांव सेक्टर 138 स्थित झुग्गी झोपड़ी में आग लगने की की सूचना प्राप्त हुई फायर सर्विस यूनिट और 10 फायर टेंडर की मदद से आग बुझा दी गई है, इस अग्निकांड में तीस के करीब झुगियो जल कर खाक हो गई है कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Related posts

फिल्म निर्माता बोनी कपूर और सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस, क्या हुई बात चीत- सुने वीडियो में।

Ajit Sinha

पढ़ने वाले बच्चों ने किया बेहतर प्रदर्शन, इंटर की टॉप टेन लिस्ट में जिले के 4 में से 3 बच्चे सरकारी स्कूलों से

Ajit Sinha

दलित समाज की मीटिंग से नाराज हथियारबंद दबंगों ने किया दलित परिवार पर हमला, एक दर्जन लोग घायल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x