Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

लॉकडाउन के दौरान बिना मास्क के कार के दरवाजे खोलकर स्टंट करने वाले चार युवक अरेस्ट, पुलिस ने कार को भी सीज किया

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा में लॉकडाउन लागू होने के बावजूद  सेक्टर- 62 में चार युवको ने कार से स्टंट कर उसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। इसके बाद कई यूजर ने वीडियो को शेयर कर युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना सेक्टर- 58 पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए महामारी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की और स्टंट करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कार सीज कर ली गई है।
 
नोएडा के सेक्टर- 62 स्थित फादर एग्नल स्कूल से फोर्टिस अस्पताल वाले मार्ग पर स्टंट कर रहे इन युवको की पहचान लोकप्रिय विहार खोड़ा कालोनी निवासी साकिब अंसारी, कैफ, मंडावली दिल्ली निवासी मुजम्मिल और अंश के रूप में हुई है। चारों दोस्त हैं और अलग-अलग कालेजों में पढ़ाई करते हैं। रविवार शाम को नोएडा में लॉकडाउन लगे होने के बावजूद स्विफ्ट कार सवार चार युवक सेक्टर- 62 स्थित फादर एग्नल स्कूल से फोर्टिस अस्पताल वाले मार्ग पर स्टंट कर रहे थे। इस दौरान कार की खिड़कियां खोलकर वीडियो बना रहे थे। वीडियो में तीन युवक बिना मास्क के दिख रहे हैं और कार से उतर-उतरकर कोविड-19 प्रोटोकाल और धारा 144 का उल्लंघन कर रहे हैं। कुछ देर में ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कई यूजर ने वीडियो को शेयर कर युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
 
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जब मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो सेक्टर 58 थाना पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। तो पुलिस हरकत में आई। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस की टीम ने जांच अभियान चलाकर सेक्टर- 62 से ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवकों से बरामद कार को भी सीज कर दिया है।

Related posts

G-20 सम्मेलन: दिल्ली के मुकाबले नोएडा को खूबसूरत बनाने प्रयास, यातायात एडवाइजरी जारी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: तोड़फोड़ के दौरान सड़क जाम करने वाले 7 नामजद सहित 100 लोगों के खिलाफ सूरजकुंड थाने में केस दर्ज।

Ajit Sinha

सीपी दिल्ली ने आज साहसी कांस्टेबल करतार सिंह को बारी से हटकर पदोन्नति प्रदान की, हेड कांस्टेबल बनाया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x