Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

थाना वेलकम, उत्तर-पूर्वी जिला की टीम द्वारा हत्या के प्रयास के मामले में शामिल पिता-पुत्र की जोड़ी को 24 घंटों में किया गया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
दिल्ली: थाना वेलकम, उत्तर-पूर्वी जिला, दिल्ली के स्टाफ ने त्वरित कार्यवाही करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में शामिल दो अभियुक्तों (1) मोहम्मद शहजाद पुत्र स्व. अब्दुल गफ्फार निवासी  सी-ब्लॉक, कबीर नगर, दिल्ली, उम्र 55 वर्ष एवं (2) मोहम्मद साकिब पुत्र मोहम्मद शहजाद उम्र 19.5 वर्ष को गिरफ्तार कर इनके पास से अपराध में इस्तेमाल एक चाकू, उस्तरा तथा खून से सनी हुई शर्ट बरामद की गई.पुलिस के अनुसार दिनांक 12.05.25 को थाना  वेलकम को सूचना प्राप्त हुई कि गली कबीर नगर, दिल्ली में एक व्यक्ति पर चाकू से गले पर वार किया गया है। तत्काल ही एक पुलिस टीम मौके पर पहुची और  पाया कि घायल व्यक्ति नासिर पुत्र मुख्तार निवासी गली नंबर-1, हमज़ा मस्जिद के पास, कबीर नगर, नई दिल्ली, उम्र- 42 वर्ष को जीटीबी अस्पताल, में भर्ती कराया गया है। जिला अपराध टीम व एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया और घटनास्थल की गहन जांच की गई. टीम को मौके से खून से सना एक चाकू भी मिला.

इस मामले में, थाना वेलकम में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(2)/3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई| जांच के दौरान  विवेक त्यागी एसीपी/भजनपुरा के निर्देशन तथा इंस्पेक्टर रूपेश कुमार खत्री, थानाध्यक्ष/वेलकम के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया जिसमें एसआई योगेश कुमार, पीएसआई उक्लेश यादव व  कांस्टेबल विनोद शामिल थे| टीम ने हरेश्वेर वी. स्वामी, IPS, डीसीपी/ उत्तर-पूर्वी जिला के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए आस-पास की  सीसीटीवी की  फुटेज का गहन  अध्धयन किया और इलाके में फैले हुए मुखबिरों से जानकारी इकठ्ठा कर संदिग्ध पिता-पुत्र की जोड़ी को गिरफ्तार कर लिया जिनकी पहचान (1) मोहम्मद शहजाद पुत्र स्व. अब्दुल गफ्फार निवासी कबीर नगर,दिल्ली, उम्र 55 वर्ष एवं (2) मोहम्मद साकिब पुत्र मोहम्मद शहजाद निवासी वही पता, उम्र 19.5 वर्ष के तौर पर हुई. आरोपित  मोहम्मद साकिब की निशानदेही पर  वारदात में इस्तेमाल एक उस्तरा भी बरामद किया गया|मामले की विवेचना के दौरान सामने  आया की  आरोपित  मोहम्मद साकिब नाई का  काम करता है और घटना से पहले उसका पीड़ित से  किसी बात को लेकर झगडा हुआ था जिस पर मोहम्मद साकिब ने अपने पिता को बुला लिया और दोनों ने मिलकर पीड़ित पर चाकू तथा उस्तरे से हमला कर दिया.
मामले में आगे की जांच जारी है।

Related posts

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र, रोहिंग्याओं को बसाने की साजिश की जाँच हो

Ajit Sinha

आम आदमी पार्टी दिल्ली में यह विधान सभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। कांग्रेस के साथ गठबंधन की कोई संभावना नहीं है.

Ajit Sinha

दुबई से जहाज से जैसे ही चेन्नई एयरपोर्ट पर पहुंचा दूसरी शादी करने का फरार आरोपित को पंचकूला महिला पुलिस की टीम ने धर दबोचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x