Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

साथी कंडक्टर की हत्या करने के मामले में 17 साल से फरार चल रहा 5 हजार रुपयों का इनामी बदमाश गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: एक स्कूल बस के कंडक्टर ने अपने दोस्त की हत्या करने के बाद बीते 17 सालों से फरार चल रहे आरोपित को अपराध शाखा , सेक्टर -40 प्रभारी नवीन कुमार की टीम ने गिरफ्तार किया हैं , गिरफ्तार आरोपित पर पुलिस ने पांच हजार रुपए इनाम घोषित किया गया था। पकड़े गए आरोपित का नाम कमल सिंह मेहता हैं उस दौरान ऋषि पब्लिक स्कूल , सेक्टर -31, गुरुग्राम में कंडक्टर की नौकरी करता था। अब ये वांछित और इनामी आरोपित पुलिस गिरफ्त में है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 13.09.2007 को थाना सेक्टर-40, गुरुग्राम को एक सूचना सेक्टर-31, गुरुग्राम में एक व्यक्ति के घायल पड़े होने संबंध में प्राप्त हुई। सूचना पाकर थाना सेक्टर-40, गुरुग्राम की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची जहां पर एक व्यक्ति ऋषि पब्लिक स्कूल सेक्टर-31, गुरुग्राम के बाहर तथा एक व्यक्ति स्कूल के अंदर घायल अवस्था में मिला। घायल व्यक्तियों नागेंद्र व रक्षपाल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में घायल व्यक्ति नागेंद्र की मृत्यु हो गई। ऋषि पब्लिक स्कूल के माली की शिकायत पर थाना सेक्टर-40, गुरुग्राम में हत्या से संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।उनका कहना है कि उपरोक्त मुकदमा  में आरोपित काफी समय से फरार चल रहा था,जिसे काबू करने के लिए अपराध शाखा ,सेक्टर -40 प्रभारी नवीन कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई  करते हुए उपरोक्त मुकदमा में वांछित आरोपित को आज शनिवार को उत्तराखंड से काबू करके मुकदमा में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपित का नाम  *कमल सिंह मेहता निवासी गांव देवल चोड़ा जिला बागेश्वर (उत्तराखंड) उम्र-48 वर्ष* हैं। उनका कहना है कि पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपित कमल सिंह मेहता ऋषि पब्लिक स्कूल सेक्टर-31, गुरुग्राम में बस कंडक्टर की नौकरी करता था। सितंबर-2007 में उक्त आरोपित कमल सिंह मेहता व नागेंद्र (मृतक) के बीच किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो गया था। इसके बाद दिनांक 12/13.09.2007 की रात को आरोपित कमल सिंह मेहता, नागेंद्र (मृतक) व रक्षपाल (कंडक्टर) के बीच बहस हो गई थी। बहस होने के बाद कमल सिंह मेहता ने योजना के तहत नागेंद्र व रक्षकपाल को लोहे की रॉड से मारा। रॉड से लगी चोटों के कारण ईलाज के दौरान नागेंद्र सिंह की मृत्यु हो गई। इस हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद यह अपने घर को छोड़कर उत्तर-प्रदेश में व उत्तराखंड में विभिन्न स्थानों पर रहा और वर्तमान में भी अपने गाँव/घर को छोड़कर जिला बागेश्वर (उत्तराखंड) में किराए पर रहते हुए गाड़ी चलाने का काम कर रहा था। उपरोक्त आरोपित की गिरफ्तारी पर गुरुग्राम पुलिस द्वारा 5 हजार रुपयों का इनाम भी घोषित किया हुआ था। मुकदमा अनुसंधान अधीन है।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: शेयर मार्केट में निवेश करने के नाम फ्रॉड करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को पीएस साइबर सेंट्रल ने धर दबोचा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में खुले 2 नए साइबर थाने, साइबर अपराधियों पर कसा जाएगा शिकंजा

Ajit Sinha

पानीपत पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन झपटमारों को पकड़ा, एक झपटमार के पैर में लगी गोली।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x