Athrav – Online News Portal
जरा हटके दिल्ली नई दिल्ली

बीच सड़क पर खड़ा था हाथी, बचने के चक्कर में बाइक सहित गिर पड़ा शख्स, फिर क्या हुआ देखें वायरल वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:सोशल मीडिया पर एक हाथी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.एक शख्स हाथी से बचने के चक्कर में बाइक सहित गिर गया. एक्सीडेंट का वीडियो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. एक हाथी बीच सड़क पर खड़ा हुआ था. लोग उसके गुजरने का इंतजार कर रहे थे. लेकिन एक शख्स उसके सामने से बाइक से गुजरा, लेकिन आगे जाकर वो गिर गया. आईएफएस ऑफिसर प्रवीण कासवान ने इस वीडियो को शेयर किया है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि बीच सड़क पर हाथी खड़ा है.तभी पीछे से शख्स बाइक लेकर उसके पास से निकलता है. उससे बचने के लिए वो गाड़ी को गाड़ी के नीचे उतार देत है. जैसे ही वो फिर सड़क पर आने की कोशिश करता है, तो गाड़ी डिसबैलेंस होती है और वो गिर जाता है.उसके बाद हाथी उसको गौर से देखने लगता है. शख्स भी जैसे-तैसे उठा और गाड़ी उठाकर निकल जाता है. अच्छी बात यह थी कि शख्स ने हेलमेट लगाया था. अगर वो नहीं लगाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था.आईएफएस ऑफिसर प्रवीण कासवान ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘यह हाथी इस वक्त क्या सोच रहा होगा. अंदाजा लगाइए.’

Related posts

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वास्तविक समय में यातायात प्रबंधन के लिए नई दिल्ली में वेरिएबल मैसेज साइन (वीएमएस) बोर्डों को अपग्रेड किया है।

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग:राहुल गांधी के घर आज पहुंची दिल्ली पुलिस नए नोटिस के साथ,पूछे सवाल के जवाब-लाइव वीडियो सुने

Ajit Sinha

नागरिकता कानून पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कागजों के नाम पर मुस्लिमों को किया जा रहा गुमराह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x