Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली मनोरंजन

फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा ने बाथटब में किया ‘पिया पिया’ गाने पर जमकर डांस- देखें वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा अपने अनोखे अंदाज की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. कभी उनका दिल छू जाने वाला एक्सप्रेशन, तो कभी अपने धमाकेदार डांस से वे फैंस को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़तीं.मदालसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है. उनके फोटोज और वीडियोज शेयर करते ही इंटरनेट पर छा जाते हैं. फिलहाल तो मदालसा शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उनका अंदाज देखने लायक है. इस ग्लैमरस वीडियो को देख आप पनी नजरें हटा नहीं पाएंगे.

वीडियो में देखा जा सकता है कि मदालसा और नंदू यानी कि अनघा भोसले बाथरोब में नजर आ रही हैं. दोनों ने ही अपने सिर पर गुलाब का फूल लगा रखा है. दोनों ही पॉपुलर सॉन्ग ‘पिया पिया’ पर डांस करती नजर आ रही हैं. मदालसा के एक्सप्रेशंस फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं. फैंस जमकर इस वीडियो पर लाइक्स और कमेंट की बौछार कर रहे हैं. वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये वीडियो शूटिंग के लोकेशन का है. बता दें कि इन दिनों अनुपमा सीरियल की शूटिंग बाहर की लोकेशंस पर की जा रही है. वहीं दर्शकों को अब सीरियल में नए ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं.

Related posts

दिल्ली ने 2 साल के सफल ईवी नीति कार्यान्वयन का जश्न मनाया।

Ajit Sinha

पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने में सरकार के प्रयास हुए सार्थक:दत्तात्रेय

Ajit Sinha

बाघिन के लिए दो बाघों के बीच हुई खतरनाक जंग, हवा में उछलकर किया हमला,लड़ाई का देखें पूरा वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x