Athrav – Online News Portal
जरा हटके दिल्ली नई दिल्ली वीडियो

जंगल में जीप का हॉर्न सुन गुस्सा गया हाथी, भागते हुए आया और जमकर काटा बवाल, देखें वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:वन जीवन सिर्फ सुंदर ही नहीं, जानवर आपको कई बार जीवन का पाठ पढ़ा सकते हैं. सोशल मीडिया पर आपने शेरों और हाथियों के बीच जंग देखी होगी. लेकिन इस बार जंगल में हाथी तमिलनाडु वन विभाग की जीप के हॉर्न से गुस्सा गया और गुस्से में जीप का बुरा हाल कर दिया. अंदर बैठे वन कर्मी भी भाग निकले. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर सुशांत नंदा ने शेयर किया है.


तमिलनाडु के थडगाम क्षेत्र में ये घटना घटी. दरअसल जंगल विभाग की टीम जीप से जंगल का दौरा कर रही थी. जैसे ही जीप का हॉर्न बजा तो हाथी गुस्सा गया उसने बिना सोचे समझे जीप की तरफ दौड़ लगा दी. वन कर्मी हाथी को पास आता देख डर गए और गाड़ी को पीछे की तरफ दौड़ा लिया. लेकिन हाथी नहीं रुका वो जीप के पास गया और वार करना शुरू कर दिया. सुशांत नंदा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘वन जीवन सिर्फ सुंदर ही नहीं, जानवर आपको कई बार जीवन का पाठ पढ़ा सकते हैं.


तमिलनाडु के थडगाम क्षेत्र में ये घटना घटी. ये तमिलनाडु वन विभाग की जीप थी. हाथी ने जीत के बोनट पर कई बार वार किया. बोनट पर ही हॉर्न लगा हुआ था. अंदर बैठे वन कर्मियों ने हवाई फायर कर हाथी को भगाने की कोशिश की, लेकिन हाथी नहीं माना. वन कर्मी जीप से उतरकर भागने लगे और दूर जाकर हवाई फायर किए. तब जाकर हाथी शांत हुआ और वापिस जंगल की तरफ निकल गया. सुशांत नंदा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘वन जीवन सिर्फ सुंदर ही नहीं, जानवर आपको कई बार जीवन का पाठ पढ़ा सकते हैं. तमिलनाडु के थडगाम क्षेत्र में ये घटना घटी. ये तमिलनाडु वन विभाग की जीप थी.

Related posts

कपिल सांगवान उर्फ नंदू और बंबीहा गैंग के दो शूटर पकड़े गए।

Ajit Sinha

तेज रफ्तार थार एसयूवी ने मोटर साइकिल में मारी जोरदार टक्कर, 2 लोगों की दर्दनाक मौत, एक महिला शामिल।

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग:खरगे ने नड्डा से पूछा- शुद्धिकरण की घटना के 25 दिन बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!