Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

गांव धौज में 15 एकड़ भूमि पर विकसित एक अवैध कॉलोनी में डीटीपी एन्फोर्स्मेंट , फरीदाबाद की टीम ने आज की भारी तोड़फोड़।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद की टीम ने आज बुधवार को गांव धौज फरीदाबाद में लगभग 15 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से विकसित की गई एक अवैध कॉलोनी में भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। तोड़फोड़ की यह कार्रवाई भारी पुलिस बल के साए में अंजाम दिया गया। इस तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्टेट के रूप में उपस्थित थे। डीटीपी एन्फोर्स्मेंट, फरीदाबाद यजन चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि उपरोक्त अवैध कॉलोनी में 3 औद्योगिक शेड, 3 फार्म हाउस, 6 डीपीसी और 10 चारदीवारी बने हुए थे, जिसे आज बुधवार को उनकी टीम ने एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से ध्वस्त कर दिया। सवाल के जवाब में उनका कहना है कि अवैध कॉलोनी एवं अवैध निर्माणों को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जायेगा।

Related posts

2 वर्ष बीत जाने के बाद भी किसान अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहा है – दीपेंद्र

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच-65 ने आज एक कबाड़ी सहित छह डकैतों को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

केंद्र सरकार द्वारा पारित वित्त विधेयक 2025 के खिलाफ 17 दिसंबर को उपायुक्त कार्यालय फरीदाबाद पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x