Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

अवैध रूप से एल्कोहल युक्त एरोमैटिक कार्डमोम टिंचर ले जा रहे ट्रक पर ड्रग्स विभाग का छापा।

अरविंद उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: ड्रग्स विभाग के अधिकारियों की टीम और नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से मंगलवार देर रात दिल्ली से आगरा जा रहे एक ट्रक को यमुना एक्सप्रेस वे स्थित जीरो पॉइंट पर रोक कर उसमें से भारी मात्रा में एल्कोहल युक्त एरोमैटिक कार्डमोम टिंचर बरामद किया है। टिंचर के चार नमूनों को जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा गया है। तब तक के लिए ट्रक को कब्जे में लिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद उक्त कम्पनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।

ड्रग इंस्पेक्टर वैभव बब्बर ने बताया कि मुखबिर से इनपुट मिली थी कि दिल्ली से चलकर एक ट्रक अलीगढ़ के रास्ते  आगरा जा रहा है। ट्रक में अवैध रूप से एल्कोहल युक्त एरोमैटिक कार्ड मोम टिंचर है। इस ड्रग्स विभाग और नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से छापामारी करते यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो पॉइंट पर ट्रक को रोक कर उसकी तलाशी ली गई। इस दौरान ट्रक से 90 एमएल की करीब 405 सिरप बरामद हुई है। 40 हजार 500 लीटर इस टिंचर की मार्केट कीमत करीब 20 लाख रूपए  है। चालक ने उक्त के सम्बंध में टिंचर के बिल और सामान को आगरा ले जाने कागज भी दिखाए, लेकिन इतनी भारी मात्रा में एक जिले में टिंचर ले जाना गैर- कानूनी है। जांच के लिए चार नमूने लेकर लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेजे जाएंगें । लैब से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी । पुलिस ने  ट्रक को कब्जे में लिया गया है।

ड्रग इंस्पेक्टर वैभव बब्बर ने बताया कि इतनी बड़ी मात्रा में टिंचर का इस्तेमाल सही काम के लिए नहीं किया जा रहा होगा। इसलिए शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। उन्होने बताया कि  प्रदेश के चार जिलों में इस टिंचर की खपत बढ़ गई है। एल्कोहल युक्त टिंचर का प्रयोग हालांकि दवाइयां बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन बीते कई दिनों से इसका इस्तेमाल नशे के लिए भी बहुत बढ़ गया है। इस संबंध में शासन के पास एक शिकायत आगरा से गई थी। इस में कहा गया था कि झारखंड, दिल्ली और दूसरे प्रदेशों से आयतित इस टिंचर की आपूर्ति कई जिलों में हो रही है। सबसे अधिक खपत आगरा, अलीगढ़, मुरादाबाद और बलिया जिलों में की जा रही है।

Related posts

ऋण और भारी भरकम बोनस दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद नगर निगम का कर्मचारी बनकर ढाबा व होटलों के संचालकों से लाखों के ठगी करने के दो आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने तुरंत प्रभाव से 8 इंस्पेक्टरों और एक सब इंस्पेक्टर को इधर से उधर किए हैं।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!