Athrav – Online News Portal
जरा हटके दिल्ली नई दिल्ली राष्ट्रीय वीडियो

सड़क पर घूम रहे कुत्ते पर अजगर ने किया हमला, लिपटकर ऐसे बनाया शिकार… देखें पूरा वीडियो

सोशल मीडिया पर जानवरों की लड़ाई का वीडियो खूब पसंद किया जाता है. इस बार ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है,जिसमें एक अजगर ने कुत्ते पर अटैक किया और उसका लिपटकर शिकार किया. इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर प्रदीप मिश्रा ने इस वीडियो को शेयर किया है. जिस को खूब शेयर किया जा रहा है.


वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर अजगर ने कुत्ते को लिपटाकर रखा है और मुंह खोलकर उसको निगलने की कोशिश कर रहा है. ये वीडियो कटनी का बताया जा रहा है. ये घटना 30 मार्च यानी सोमवार को हुई. प्रदीप मिश्रा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,’अजगर महान शिकारी होते हैं. यह अपने दांतों का उपयोग करते हैं. शिकार को चारों ओर अपने शरीर को कॉइल की तरह लपेटकर उसके शरीर को निचोड़ देते हैं और इस तरह शिकार की मौत हो जाती है. कटनी के जंगल में इंडियन रॉक पाइथन ने कुत्ते को निगल लिया.”इस वीडियो को 31 मार्च को शेयर किया गया है, जिसके अब तक 2 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. साथ ही 100 से ज्यादा लाइक्स और करीब 50 रि-ट्वीट्स हो चुके हैं.

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मौन व्रत के प्रसारण पर रोक लगाए चुनाव आयोग- कांग्रेस

Ajit Sinha

सामाजिक न्याय और ज्ञान की कथा है बीरबल की खिचड़ी : डॉ बीरबल झा

Ajit Sinha

भारत के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के वर्ली श्मशान घाट पर किया गया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!