Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर आयोजित भोज में राजनीतिक जगत् की दिग्गज हस्तियों के अलावा मीडिया से जुड़े तमाम बड़े चेहरे हुए शामिल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज अपने दिल्ली निवास 15, तालकटोरा रोड पर भोज का आयोजन किया। जिसमें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव व सांसद प्रियंका गांधी समेत विभिन्न दलों के 85 से अधिक सांसद,लगभग हरियाणा सभी कांग्रेसी विधायक व पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री मौजूद रहे। कार्यक्रम में राजनीतिक जगत की अन्य दिग्गज हस्तियों के अलावा प्रेस व मीडिया से जुड़े तमाम बड़े चेहरे मौजूद रहे। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भूपेंद्र हुड्डा व दीपेंद्र हुड्डा के साथ सभी स्टॉल्स पर जाकर विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया। दोनों नेताओं ने लगभग एक घंटे तक हुड्डा परिवार के साथ समय भी बिताया। इस भोज की खास बात ये रही कि दलगत राजनीति से हटकर तमाम दलों के प्रमुख नेताओं ने हरियाणवी शैली के शुद्ध देशी खाने का आनंद उठाया।

एक तरफ संसद में राजनीतिक गहमागहमी थी, तो दूसरी तरफ संसद से कुछ ही कदमों की दूरी पर राजनीति व मीडिया से जुड़े नामचीन लोग लजीज व्यंजन का स्वाद ले रहे थे, जिसकी सोशल मीडिया में काफी चर्चा रही। इस दौरान पूर्व मुख्य मंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा एवं सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने गर्मजोशी के साथ मेहमानों का स्वागत किया। दोपहर के इस भोजन के साथ-साथ लोग सम-सामयिक मुद्दों पर गंभीर चर्चा भी करते दिखाई दिए। भोज के बहाने से कई पुराने साथियों की आपस में मुलाकात भी हुई और विचार-विमर्श भी हुआ। ज्ञात हो कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा हर वर्ष लोहड़ी एवं मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में दिल्ली में अपने आवास पर भोज का आयोजन करते रहे हैं। आज दोपहर के लंच में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, जया बच्चन, सचिन पायलट, मिलिंद देवड़ा, बी के हरिप्रसाद, सौगता रॉय, मुकुल वासनिक, मनीष तिवारी, सलमान खुर्शीद, संदीप दीक्षित, दिग्विजय सिंह, मनोज कुमार झा, प्रफुल्ल पटेल, राजीव शुक्ला, आनंद शर्मा, जनार्धन द्विवेदी, हरेंद्र मलिक, किशोरी लाल शर्मा, मोहम्मद जावेद, जोथीमणि सेन्निमलाई, टी सुमति, जीतू पटवारी, हरीश चौधरी, एस वेंकटेश, अखिलेश प्रसाद सिंह, प्रमोद तिवारी, उम्मेदाराम बेनीवाल, हरीश मीणा, नासिर हुसैन, राव नरेंद्र, राघव चड्डा, महुआ मोइत्रा, गुरदीप सप्पल, अक्षय यादव, नीरज दांगी, मनोज कुमार सासाराम, संजना जाटव, उज्ज्वल रमन सिंह, धर्मेंद्र यादव, इमरान प्रतापगढ़ी, रंजीता रंजन, पप्पू चौधरी, शशिकान्त सेंथिल, पवन खेड़ा, अश्वनी कुमार, प्रियंका चतुर्वेदी, सुप्रिया श्रीनेत सहित हरियाणा कांग्रेस के सभी विधायक, सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, जिला अध्यक्ष के साथ-साथ सैंकड़ों गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related posts

दिल्ली हिंसा: दिल्ली पुलिस ने शहीद हुए हवलदार रतन लाल के परिजनों  को 62 लाख रूपए के सम्मान राशि का चेक सौपा।  

Ajit Sinha

ईडी ने 3,50,000 वर्ग मीटर से अधिक भूमि के घोटाले के मामले में की कई जगहों पर छापेमारी, करोड़ों की नगदी और समाप्ति जब्त की।

Ajit Sinha

जब बीच सड़क पर कार के सामने आ गया बाघों का झुंड तब महिला ने किया कुछ ऐसा,वीडियो हुआ वायरल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x