Athrav – Online News Portal
जरा हटके दिल्ली नई दिल्ली

आराम कर रहा था मगरमच्छ, शख्स ने सहलाने के लिए गले पर फेरा हाथ तो हुआ कुछ ऐसा- देखें वीडियो

नई दिल्ली: मगरमच्छ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है,जिसको देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. ऑरलैंडो के गेटोरलैंड में एक मगरमच्छ, जिसका नाम सुल्तान है. उसका एक प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है. जिसको देखकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी. माइक नाम के शख्स ने बड़े ही प्यार से सुल्तान को सहलाया. सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है.


गेटोरलैंड के ऑफीशियल इंस्टाग्राम पेज पर इस वीडियो को शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स मगरमच्छ के पास आया. वो उस वक्त आराम कर रहा था. वो आया और सुल्तान के गले को खुजाने लगा. सुल्तान को इतना अच्छा लगा कि वो वहीं बैठा रहा और आनंद लेने लगा. वैसे तो मगरमच्छ को सबसे खतरनाक माना जाता है. लेकिन यहां उसने शानदार रिएक्शन दिया. इस वीडियो को 15 जून को शेयर किया गया है, जिसके अब तक 1 लाख से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. लोगों को मगरमच्छ का रिएक्शन काफी पसंद आ रहा है. कुछ लोगों को ये वीडियो काफी खतरनाक लगा.

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़:150 लड़कियों के डीपी में नग्न तस्बीरों को लगा कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर वायरल करने का आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस ने शहरव्यापी साइबर सुरक्षा अभियान में वरिष्ठ नागरिकों को ‘डिजिटल गिरफ्तारी’ पर संवेदनशील बनाया।

Ajit Sinha

हजारों बच्चों के लिए तैयार हो रहा शिक्षा का ये मंदिर इसी सत्र से बच्चों की किल कारियों से गुलजार होगा- आतिशी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!