Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

हनीट्रैप में फंसाकर लोगों से पैसे ऐंठने वाले गिरोह के दो सदस्यों को अपराध शाखा सेक्टर 56 टीम ने 2 और आरोपित पकड़े गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: शिकायतकर्ता आरिफ निवासी गांव खरक जलालपुर तावडू,नूंह,मेवात के द्वारा दी गई शिकायत पर दिनांक 11 सितंबर 2024 को धोज थाने में साजिश, एक्सटॉर्शन, स्नैचिंग, अपहरण इत्यादि धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपितों ने आरिफ निवासी नूंह के साथ इस प्रकार की वारदात को अंजाम दिया। सानिया ने फरवरी 2024 में आरिफ को फोन करके अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। और 23 फरवरी 2024 को सानिया ने आरिफ को बताया कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है इसलिए उसने आरिफ को अपनी जान बचाने के लिए बुलाया। आरिफ ने यह बात अपने दोस्त काले उर्फ मुबारिक को बताई तो वह सानिया को बचाने के लिए आरिफ के साथ चल दिया। 

रात करीब 9 बजे आरिफ गाड़ी लेकर बल्लभगढ़ तेवतिया फार्म के पास पहुंचा जहां उसे सानिया मिली और वह उसे लेकर नेकपुर गांव पहुंचे। नेकपुर गांव में पहुंचते ही सानिया ने आरिफ को बातों में फसा लिया और उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए उकसाने लगी। योजना के अनुसार इतनी देर में ही सानिया का पति सलीम व अन्य साथी मौके पर पहुंच गए। सानिया के साथी आरिफ को धमकाने लगे कि वह सानिया के साथ गलत काम करने की कोशिश कर रहा था और उसे ब्लैकमेल करने लगे। आरोपितों ने आरिफ से 10 लाख रुपए मांगे। आरिफ ने बेज्जती के डर से इधर-उधर से पैसे इकट्ठे करके कुल 3.51 लाख रुपए उनको दे दिए। आरिफ को बाद में पता चला कि उसका दोस्त काले उर्फ मुबारिक इसी गैंग का सदस्य है और उसी ने सानिया को उसका नंबर दिया था। पीड़ित ने बताया कि सानिया और उसके साथियों ने पहले भी इस प्रकार की वारदातों को अंजाम दिया है और उन्होंने थाना मुजेसर , एनआईटी, राजस्थान के कोर्ट कासिम तथा उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बलात्कार के मुकदमे दर्ज करा रखे हैं और मुकदमा की सुनवाई में मुकरने के लिए पैसे लेते हैं जिनकी पुलिस द्वारा पड़ताल की जा रही है। अपराध शाखा टीम ने कार्रवाई करते हुए सलीम और गौरव को शामिल तफ्तीश किया है। दोनों आरोपित  फतेहपुर तगा के रहने वाले है। पूछताछ में आरोपित सलीम से वारदात में शामिल मोटरसाइकिल व 5000/-रु नगद बरामद किए गए है तथा आरोपित गौरव से निशानदेही कराई गई है। दोनों आरोपित  हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत पर है।  मामले में आरोपित  सलीम और गौरव सहित 11 आरोपितों  को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Related posts

पानी की समस्या को लेकर संस्कार फाउंडेशन ने नगर निगम कार्यालय पर किया हल्ला बोल प्रदर्शन

Ajit Sinha

फरीदाबाद : विधायक मूलचंद शर्मा के कार्यालय में ड्रामा करके धोखेबाज मशहूर चीनी ब्यापारी दर्ज मुकदमे से बचना चाहता हैं,मुकेश गुप्ता।

Ajit Sinha

बोले, भाजपा की सरकार में जनता को नजरअंदाज कर कोई चैन से नहीं रह सकता:एमएलए राजेश नागर 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x