Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

₹1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ पटवारी, किसान क्रेडिट कार्ड की एंट्री के लिए मांगी थी ₹1.20 लाख की रिश्वत।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़/रोहतक: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB), रोहतक की टीम ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए हल्का पटवारी सुरेश कुमार को ₹1 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) ऋण के लिए आवश्यक भूमि रिकॉर्ड  (फर्द जमीन) में एंट्री करने के बदले शिकायतकर्ता से ₹1.20 लाख की अवैध रिश्वत की मांग कर रहा था। इस संबंध में थाना एसीबी, रोहतक में एफआईआर संख्या 21, दिनांक 09.07.2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
*क्या था मामला*
शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को शिकायत दी कि वह अपनी जमीन पर किसान क्रेडिट कार्ड लोन लेने के लिए सभी दस्तावेज लेकर फर्द में चढवाने के लिए हल्का पटवारी सुरेश कुमार तहसील लाखन माजरा के पास गया था। हल्का पटवारी सुरेश कुमार द्वारा आफ लाईन रिकार्ड में इन्द्राज करना व अपने हस्ताक्षर करके सत्यापित करने होते है, लेकिन आरोपी ने इस सरकारी कार्य के बदले ₹1.20 लाख की रिश्वत की मांग की। शिकायत की सत्यता की जांच के बाद SV & ACB, रोहतक की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया। कार्रवाई के दौरान आरोपी पटवारी सुरेश कुमार को शिकायतकर्ता से ₹1 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। रिश्वत की पूरी राशि मौके से बरामद कर ली गई। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: दुर्घटना के कारण हुई इंस्पेक्टर हरि सिंह की मृत्यु के पश्चात उनके परिजनों को भेंट किया 30 लाख चेक।

Ajit Sinha

मिलावटी शराब बनाने की चल रही फैक्ट्री का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार, सरकारी ठेके पर बेची जा रही थी मिलावटी शराब।

Ajit Sinha

महिला से बतमीजी करने जुर्म में 5 पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज, दो हवलदार सस्पेंड ,3 पुलिस कर्मी बर्खास्त

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x