Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

बरसात के दौरान अतिवृष्टि एवं जलभराव की रोकथाम के लिए पूर्व से ही समस्त व्यवस्थाएं पूर्ण कर लें संबंधित विभागीय अधिकारी.


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने मंगलवार को गुरुग्राम में आगामी मानसून से पूर्व शहर में जलभराव की स्थिति से निपटने को लेकर नगर निगम गुरुग्राम व गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित इस बैठक में नगर निगम आयुक्त अशोक गर्ग, अतिरिक्त निगम आयुक्त वाई. एस गुप्ता सहित जीएमडीए के अधिकारी मौजूद रहे।बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि बरसात के दौरान अतिवृष्टि एवं जलभराव की रोकथाम के लिए पूर्व से ही समस्त व्यवस्थाएं पूर्ण कर लें।

उन्होंने जिले के सभी विभागीय अधिकारियों से समन्वय कर आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सभी ड्रेनेज व सीवरेज का सफाई कार्य, मानसून से पूर्व निर्धारित समयावधि में पूरे किए जाए। उन्होंने कहा कि जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर के नालों का सफाई कार्य प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि नगर निगम व जीएमडीए आगामी तीन साल में जलभराव की निकासी के लिए पंप व्यवस्था से हटकर स्थाई समाधान की दिशा में आगे बढ़े। बरसात के समय ग्रीन बेल्ट में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए कैबिनेट मंत्री ने सुझाव देते हुए कहा कि जीएमडीए के अधिकारी चिन्हित स्थानों पर ट्रायल के तौर पर एक निश्चित चौड़ाई का  गड्ढा बनाकर। उसमें जमीन स्तर से एक फ़ीट ऊपर तक  ईंट व अद्धा से भरवाना सुनिश्चित करें। इससे कम खर्च में एक तरफ जहां प्राकर्तिक रूप से जलस्तर को बढ़ाने में मदद मिलेगी। वहीं लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से भी यह ठीक होगा।

Related posts

कुख्यात व खूंखार तीन अपराधियों को 9 पिस्तौल के साथ अपराध शाखा, पालम विहार, गुरुग्राम ने अरेस्ट किए हैं।

Ajit Sinha

एक लड़की ने अपने मुंह बोले भाई के संग मिल कर अपने बॉय फ्रेंड की पीट-पीट कर हत्या कर दी-दोनों भाई -बहन अरेस्ट

Ajit Sinha

अदालत में एक शख्स ने लिखा हुआ पत्र रीडर को सौप, और बाहर आकर जहरीला पदार्थ खा लिया -अस्पताल में भर्ती

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x