Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

आम आदमी को अपने हकों की आवाज उठाने के आरोप में किया जा रहा है गिरफ्तार -डा. सारिका वर्मा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:आम आदमी की आवाज को दबाने के लिए हरियाणा सरकार के किए गए प्रयास ने अंग्रेजी शासन की याद दिला दी है। उन्होंने लोगों को अपने हक मांगने और अपनी आवाज उठाने से रोकने में कोई कसर नहीं छोडी। आम आदमी पार्टी प्रवक्ता दक्षिण हरियाणा -डा सारिका वर्मा  ने कहा कि दिल्ली के बाॅर्डर पर हरियाणा के फरीदाबाद में खोरी गांव करीब 40-50 साल से बसा हुआ है,

खोरी गांव में ज्यादातर लोग बिहार और उत्तर प्रदेश से आकर रह रहे हैं। खोरी गांव की एक लाख की आबादी में गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे भी हैं और वे मजदूर भी हैं, जिन्होंने अपने सिर पर टोकरी ढोकर फरीदाबाद का निर्माण किया। जो फरीदाबाद के लोगों के घरों के अंदर चूल्हा चैका और सफाई का काम करते हैं। इन लोगों ने अपनी पूरी जिंदगी की जमा पूंजी बचा कर जमीन खरीदी और मकान बनाया। वहां पर उनके बच्चे पैदा हुए, उनकी शादी हुई। वह केवल अपना पूर्नवास देने की मांग सरकार से कर रहें है,जोकि इनका हक भी है।  

Related posts

सुपरटेक परियोजना के रेरा पंजीकरण प्रमाण पत्र को रद्द करने की याचिका को किया खारिज- के के खंडेलवाल

Ajit Sinha

अतिरिक्त मुख्य सचिव विजय वर्धन ने जिला में बनाए गए कंटेनमेंट जॉन का निरीक्षण किया।

Ajit Sinha

बीती रात पराठे खाने के लिए गया था, गोली लगने से अस्पताल पहुंच गया , दो नाबालिग सहित तीन आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x