Athrav – Online News Portal
नोएडा

रक्षा बंधन का उत्सव सिर्फ भाई-बहन के रक्षा सूत्र का नहीं, बल्कि परमात्मा द्वारा सच्ची सुरक्षा का प्रतीक है : राजयोगिनी शिक्षिका बीके लीना

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से रक्षाबंधन का उत्सव मनाया गया । इस अवसर पर सेक्टर 46 में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शहर के कई गणमान्य अतिथियों के साथ-साथ सेक्टर 45, 46, 47, 48, 51, 15 और आसपास के इलाकों से 300 से अधिक लोगों ने भाग लिया। ब्रह्माकुमारी से बीके ईशु, बीके रितु, बीके रेणु, बीके वर्णिका और वरिष्ठ राजयोगिनी शिक्षिका बीके लीना ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया।
 
ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में 35 वर्षों से राजयोग सिखा रहीं बीके लीना (कीर्ति) ने इस अवसर पर सभी को राखी बांधी। और उन्होंने रक्षाबंधन के राज को समझाया। उन्होंने बताया कि ये त्यौहार सिर्फ भाई-बहन के रक्षा सूत्र का नहीं, बल्कि परमात्मा द्वारा सच्ची सुरक्षा का प्रतीक है। तिलक लगाना शरीर की पहचान से ऊपर उठकर अपनी आत्मिक पहचान जागृत करने का संकेत है। राखी बंधवाना पवित्रता और अच्छे विचारों, शब्दों और कर्मों का संकल्प है। परमात्मा से जुड़कर सारी बुराइयों को छोड़ने का संदेश है। रक्षाबंधन हमें यह भी याद दिलाता है कि हम सभी एक ही आत्मिक परिवार के सदस्य हैं और हमें प्रेम, करुणा और अच्छे गुणों को फैलाना चाहिए। कार्यक्रम में बीके कीर्ति  ने राजयोग ध्यान का अभ्यास भी कराया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण और सामूहिक भोजन के साथ हुआ।

Related posts

चोरी के वाहनों को काटकर उनके पार्ट्स दिल्ली के बाजार में बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार बदमाश अरेस्ट

Ajit Sinha

उत्तरप्रदेश रोडवेज बस के अंदर घुसी तेज रफ़्तार इनोवा गाडी, 4 की मौत,1 गंभीर, इनमें से दो शख्स फरीदाबाद के हैं।

Ajit Sinha

रियल स्टेट कारोबारी की पत्नी को घर में बंधक बनाकर लूट करने वाले गैंग का पर्दाफाश,4 बदमाश पकड़े गए,11 लाख नगद बरामद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x