Athrav – Online News Portal
नोएडा

आग की चिंगारी से शोला बनी कार जल हुई खाक, कार चालक ने जलती हुई कार से कूद कर बचाई अपनी जान

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के सेक्टर 36 रेड लाइट के पास चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। गाड़ी चला रहे  शख्स ने आग की चिंगारियो को देखते ही कार को रोक कर बाहर आ गए जिससे उनकी जान बच गई। वहां से गुजर रहे लोगो इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी और आग को बुझाने की कोशिश भी की मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गाड़ी जलकर खाक हो गई।
 
जलती हुई कार को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार में लगी आग कितनी भयावह थी। लोगों के अनुसार लगभग ढाई बजे के करीब सेक्टर- 36 रेड लाइट के पास जब पहुंची उसमें अचानक कार के आगे बोनट से धुआं और चिंगारी निकलने लगी और कार आग के शोलों में घिर गई। यह देखकर कार चालक कार को रोक कर बाहर आ गया, और  देखते-देखते कार आग का गोला बन चुकी थी। आग की लपटों को देखकर अन्य वाहन चालकों ने भी अपने वाहन रोक लिए। और  आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन.. आग इतनी तेज थी इस कारण  गाड़ी धू-धू कर जलने लगी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया.. लेकिन कार पूरी तरह जल कर खाक हो गई।

सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि 14:27 पर  सेक्टर 36 रेड लाइट के पास  गाड़ी में आग लगने की सूचना मिली। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर सर्विस यूनिट घटनास्थल पर रवाना हुई। जाकर देखा तो आग गाड़ी संख्या UP16CL6864 में लगी थी। जिससे फायर सर्विस यूनिट द्वारा पूर्ण रूप से आग पर काबू  गया। इसमें कोई जनहानि नहीं है।

Related posts

स्कूल में खेलते- खेलते अचानक आठवीं कक्षा के छात्र को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

Ajit Sinha

पुलिस और लुटेरों के बीच हुई मुठभेड़ दोनों पैर में गोली लगने से इनामी बदमाश घायल, दो फरार

Ajit Sinha

बिजली के बॉक्स से जब निकला जहरीला सांप, और बॉक्स के होल में काफी समय तक फंसा रहा ये सांप, देख कर्मचारी रह गया दंग।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x