Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

केवल दो  हजार के ल‍िए बच्चे का कटा गला, मां की गोद में पहुंचकर तोड़ा दम

बकाया मेहनताना नहीं मिलने पर बौखलाये एक कारीगर ने अपने मालिक के चार साल के बेटे की गला रेत कर हत्या कर दी. खून से लथपथ हालत में मासूम अपने मां के पास पहुंचा. मां के गोद में ही उसने दम तोड़ दिया. यह घटना सोमवार शाम को हावड़ा के डोमजूर थाना अंतर्गत बांकड़ा बाजार के पास हुई.मृत बच्चे का नाम मोहम्मद इमरान है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है. आरोपी कारीगर का नाम मोहम्मद सलीम है. वारदात को अंजाम देने के बाद वह वहां से भाग निकला. पुलिस उसे तलाश रही है.

बांकड़ा बाजार स्थित एक अपार्टमेंट के पांचवी मंजिल पर मोहम्मद इफ्तिकार का चूड़ी का कारोबार है.इसी अर्पाटमेंट में मालिक का फ्लैट भी है. मोहम्मद सलीम यहा बतौर कारीगर काम करता है.जानकारी के अनुसार, आरोपी का 6 हजार रुपये बकाया था. सोमवार शाम वह बकाया लेने के लिए मालिक के पास पहुंचा. मालिक ने चार हजार रुपये उसे दिया और बाकी के दो हजार रुपये बाद में देने की बात कही.यह सुनते ही वह बौखला उठा. उसने मालिक को पूरा रकम देने को कहा. रकम नहीं देने पर उसने धमकी भी दी. चार हजार देने के बाद इफ्तिकार वहां से चला गया.

इसके बाद सलीम, माल‍िक के घर पहुंचा और चार साल के बेटे के गले पर ताबड़तोड़ चाकू चला दिया. उसी हालत में इमरान दौड़ते हुए घर पहुंचा और मां की गोद में लेट गया और वहीं उसकी मौत हो गई. अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है लेक‍िन कैमरे के सामने कुछ भी कहने से बच रही है.

Related posts

फरीदाबाद :राष्टपति राम कोविंद ने 70 वें गणतंत्र दिवस पर आईटीबीपी के सचिन मित्तल को राष्टपति पुलिस पदक से किया सम्मानित।

Ajit Sinha

फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 4 महिलाएं सहित कुल 20 लोग पकड़े गए।

Ajit Sinha

कोरोना संक्रमित के इलाज इस्तेमाल होने वाली नकली दवाओं पैकेजिंग यूनिट पकड़ी गई, 20 लाख की नकली दवाए बरामद

Ajit Sinha
error: Content is protected !!