Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

बहन के लिविंग पार्टनर ने मारा चाकू, मुख्य आरोपित सहित 4 आरोपित पकड़े गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: संजय कॉलोनी क्षेत्र में रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस चौकी संजय कॉलोनी ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित 4 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अभिषेक कुमार निवासी पर्वतीय कॉलोनी, बंटी निवासी दुर्गा कॉलोनी, सरूरपुर तथा तरन सिंह और कर्ण निवासी जवाहर कॉलोनी, फरीदाबाद के रूप में हुई है। अभिषेक को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि अन्य तीन आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार राहुल निवासी संजय कॉलोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन अपने पति से अलग होकर जीवन नगर निवासी अभिषेक के साथ रह रही है। इसी बात को लेकर पहले भी दोनों पक्षों के बीच कई बार कहासुनी हो चुकी थी। 30 जून 2026 को शाम करीब 7:30 बजे अभिषेक अपने साथी करण उर्फ करला, बंटी तथा अन्य 10–15 युवकों के साथ शिकायतकर्ता के घर के बाहर पहुंचा और परिवार को बाहर निकलने के लिए ललकारने लगा। शोर सुनकर उसका छोटा भाई सूरज बाहर आया, तो अभिषेक ने चाकू से सूरज के पेट पर वार कर दिया। वहीं अन्य आरोपितों ने मारपीट की। शिकायत पर थाना मुजेसर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान सामने आया कि शिकायतकर्ता की बहन पिछले कुछ समय से अभिषेक के साथ रह रही थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। इसी के चलते 30 जून को अभिषेक अपने साथियों के साथ शिकायतकर्ता के घर पहुंचा, जहां पर उसने सूरज पर चाकू से हमला कर दिया, जबकि अन्य आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की थी।

Related posts

चोरी के वाहनों को काटकर उनके पार्ट्स बेचने वाले गैंग का पर्दाफाश, शातिर चोर समेत पांच बदमाश अरेस्ट

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: साइबर फ्रॉड पर नकेल कसने के लिए देश के 7 राज्यों में 50 हॉटस्पॉट क्षेत्रों की तैयार की गई सूची

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीएम मनोहर लाल 27 मार्च को आएंगें तिगांव के अनाजमंडी में, करेंगें बड़ी घोषणाएं, तैयारी में जुटे विधायक राजेश नागर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x