Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव फरीदाबाद

गुरुग्राम- फरीदाबाद रोड़ पर एक काले रंग की सूटकेस में मिली 30 वर्षीय अज्ञात महिला की लाश जो पहचान बताएगा 25000 इनाम पाएगा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:फरीदाबाद -गुरुग्राम रोड स्थित शिव नादर स्कूल के निकट एक काले रंग की सूटकेस में 30 वर्षीय महिला की लाश मिली है। मृतका की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने महिला की पहचान बताने वाले 25000 रुपए इनाम देने की घोषणा की है। मृतका ने हरे रंग का टॉप तथा अकेले रंग की जींस पहनी हुई है।  मृतका ने दाएं हाथ में एक कड़ा पहना हुआ है व दाएं हाथ की कलाई पर एक चित्र गुदा है तथा बाएं हाथ में एक ब्रेसलेट पहना हुआ है व बाएं हाथ के अंगूठे पर 8 गुदा हुआ है। मृतका के शरीर पर समाने बाएं कंधे के थोड़ी नीचे काले व लाल रंग से (माँ) गुदा हुआ है। गुरुग्राम  पुलिस द्वारा मृतका की पहचान के हर संभव प्रयास किए जा रहे है।
पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गत 3 मई 2025 को  थाना सुशांत लोक, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने एक सूचना पर गुरुग्राम- फरीदाबाद रोड पर शिव नादर स्कूल, गुरुग्राम के पास फुटपाथ से थोड़ा दूर से खाली जगह से एक काले सूटकेस में एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया, जिसकी उम्र लगभग 30-35 वर्ष थी। पुलिस टीम द्वारा पुलिस की सीन-ऑफ क्राइम, फिंगरप्रिंट व डॉग स्क्वायड टीमों से घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया तथा थाना सुशांत लोक, गुरुग्राम द्वारा इस मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्राथमिक दृष्टि के मालूम हुआ है कि शव को किसी दूसरी जगह से लाकर यहां पर डाला गया है। उनका कहना है कि पुलिस टीम अज्ञात मृतका की पहचान के लिए विभिन्न माध्यमों से प्रयास किए जा रहे है। मृतका ने हरे रंग का टॉप तथा अकेले रंग की जींस पहनी हुई है। मृतका ने दाएं हाथ में एक कड़ा पहना हुआ है व दाएं हाथ की कलाई पर एक चित्र गुदा है तथा बाएं हाथ में एक ब्रेस लेट पहना हुआ है व बाएं हाथ के अंगूठे पर 8 गुदा हुआ है। मृतका के शरीर पर समाने बाएं कंधे के थोड़ी नीचे काले व लाल रंग से (माँ) गुदा हुआ है। गुरुग्राम  पुलिस द्वारा मृतका की पहचान के हर सम्भव प्रयास किए जा रहे है। गुरग्राम पुलिस द्वारा मृतका की पहचान बताने/कराने वाले को 25 हजार रुपए का ईनाम देने की भी घोषणा की गई है। अतः गुरुग्राम पुलिस अपील करती है कि उपरोक्त मृतका के बारे में किसी को कोई भी जानकारी हो तो गुरुग्राम पुलिस को किसी भी उचित माध्यम से सूचना दें, सूचना देने वाले का नाम पुर्णतः गुप्त रखा जाएगा। गुरुग्राम पुलिस आपकी सेवा व सुरक्षा में सदैव तत्पर है।

Related posts

भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, फरीदाबाद ने वाहन मालिक व दलालों के साथ कर्मचारियों अधिकारियों के खिलाफ कराया केस दर्ज।

Ajit Sinha

गुरुग्राम: घर बैठे करें जन्म प्रमाण पत्र के लिए पोर्टल पर पंजीकरण-निशांत यादव

Ajit Sinha

फरीदाबाद:बायोमेट्रिक प्रारंभिक जांच में पकड़ा गया फर्जी अभ्यर्थी, किसी अन्य के स्थान पर परीक्षा देने पहुँचा था अभ्यर्थी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x