Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

दो साल के मासूम की जमीन पर पटक कर और करंट लगा कर हत्या करने के बाद 16 साल से फरार ढाई हजार के इनामी आरोपित पकड़ा गया।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के थाना 58 पुलिस को उस समय एक बड़ी सफलता मिली जब 16 साल से फरार चल रहे ढाई हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। आरोपित ने रंजिश के चलते एक दो साल के मासूम की जमीन पर पटक कर और उसे करंट लगा कर हत्या कर दी थी. आरोपित बिहार का रहने वाला है और डेढ़ दशक से जगह-जगह ठिकानों को बदलकर रह रहा था।

पुलिस की गिरफ्त में खड़े ढाई हजार की इनामी संजय पुत्र रामसेवक को 58 पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलेंस और मैन्युअल इंटेलिजेंस की सहायता से सेक्टर- 62 के गोल चक्कर से गिरफ्तार किया है. संजय 2009 में एक हत्या के मुकदमा  में 16 साल से वंचित चल रहा था। नोएडा के एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि 10 जुलाई 2009 को अशोक कुमार ने थाना 58 में एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी, कि उसके 2 वर्ष के पुत्र अमित विश्वास की हत्या संजय ने बिजली का करंट लगाने के बाद जमीन पर पटक कर दी थी.  पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर संजय की तलाश की तो वह फरार हो गया और लगातार फरार चल रहा था. उसपर ढाई हजार इनाम भी घोषित किया था. इस बीच पुलिस कमिश्नरेट की ओर से वांछित अपराधियों के तलाश के लिए टीम में गठित की गई थी. संजय की तलाश के लिए भी दो टीम गठित की गई थी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलेंस के माध्यम से आखिरकार संजय को सेक्टर 62 से गिरफ्तार कर लिया गया। एडीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान संजय ने बताया कि वह ममूरा गांव में टीवी मैकेनिक का काम करता था. उसका अशोक कुमार के घर आना जाना था और अशोक की पत्नी से उसकी नजदीकियां को देख, इसका अशोक विरोध करता था. एक दिन जब अशोक कहीं बाहर गया हुआ था, उसको उसने रंजिशन अशोक के घर में घुसकर उसके 2 वर्ष के बच्चे को जमीन जमीन पर पटक कर और करंट लगाकर मार दिया.  इसके बाद वह फरार हो गया था.  संजय बिहार का रहने वाला था और उसका गांव नेपाल बॉर्डर पर था इस वजह से वह  यहां से भाग कर पेश बदलकर नेपाल में छुप गया था जिसके कारण पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई थी.

Related posts

पीटीसी, भौंडसी के दीक्षान्त समारोह के मुख्य अतिथि होंगे भारत के गृह सचिव गोविन्द मोहन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: साइबर ठगी के मामले में अरेस्ट आरोपित शैकुल की मृत्यु के मामले में पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज, लाइन हाजिर।

Ajit Sinha

नफे सिंह राठी की हत्या पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जताया गहरा रोष,कहा- प्रदेश में कानून व्यवस्था का पिट चुका है दिवाला  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x