Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: झगड़े में एक शख्स की पीट -पीट कर हत्या करने के मामले में थाना सेक्टर -17 की पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: सरपंच कॉलोनी में गत मंगलवार को शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में एक शख्स की पीट -पीट कर हत्या करने के सनसनीखेज मामले में थाना सेक्टर -17 की पुलिस टीम ने आज बुधवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम बबलू और जयपाल है ,इस मामले में एक केस थाना सेक्टर -17 फरीदाबाद में दर्ज किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि  पुलिस चौकी सेक्टर-16 में बबलू निवासी सलेनगर नवा दीय जिला बरेली हाल सरपंच कॉलोनी सेक्टर- 20A फरीदाबाद ने अपनी दी शिकायत में आरोप लगाया कि गत 22 जुलाई को उसका भाई वीरपाल काम करने के लिए गया था। उनको सूचना मिली कि उसके भाई वीरपाल की मैनहेटन माल के पास मृत्यु हो गई है। जिस बारे पता लगा कि उसके भाई के साथ पड़ोसी लालू, जयपाल व संतोष ने शराब पी तथा उसके भाई के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। जिस शिकायत पर थाना सेक्टर 17 में हत्या की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

उनका कहना है कि पुलिस चौकी सेक्टर- 16 की टीम ने कार्रवाई करते हुए लालू निवासी  गांव मिलकपुर बोधा जिला बदायूं, यूपी हाल सरपंच कॉलोनी सेक्टर 20ए फरीदाबाद व जयपाल निवासी  गांव गोरिया अहमद नगर जिला बरेली यूपी हाल सरपंच कॉलोनी सेक्टर 20ए फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।पूछताछ में सामने आया कि आरोपित और मृतक एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे तभी किसी बात को लेकर उनकी आपस में कहासुनी हो गई । जिसको लेकर उन्होंने वीरपाल  को पीट दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। आरोपितों को अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। 

Related posts

फरीदाबाद: सैनिक कालोनी के पास अवैध रूप से चल रहे एक मेडिकल में औषधि नियंत्रण विभाग का छापा,प्रतिबंधित दवाइयां बरामद।

Ajit Sinha

मर्सिडीज कार ने वैगनआर कार व ऑटो वाहन में मारी जोरदार टक्कर, चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत।

Ajit Sinha

एसएचओ ने पीआरवी में महिला सब इंस्पेक्टर से की छेड़छाड़ ,दोनों को किया गया लाइन हाजिर, जांच कमेटी गठित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x