Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

बसपा नेता ठाकुर बेदन सिंह, सतबीर चंदीला समर्थकों सहित भाजपा में हुए शामिल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: केंद्रीय राज्यमंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर को आज उस समय बड़ा राजनैतिक बल मिल गया,जब बसपा नेता ठाकुर बेदन सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पुन: भाजपा में शामिल हो गए। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने ठाकुर बेदन ठाकुर को पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि पार्टी में उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ कारणों से वह भाजपा से दूर चले गए थे परंतु आज फिर से वह पार्टी में आए है, उनका स्वागत है। वहीं कल इस्माईलपुर में आयोजित भाजपा विजय संकल्प रैली में फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से बसपा की टिकट पर चुनाव लड़े सतबीर चंदीला अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में आस्था जताते हुए पार्टी में शमिल हो गए।

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने चंदीला व उनके समर्थकों को विश्वास दिलाया कि उन्हें पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। सरोज वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि यह चुनाव देश की सुरक्षा व अखंडता से जुड़ा है, एक तरफ देश का हित रखने वाले नरेंद्र मोदी है, जबकि दूसरी तरफ भ्रष्टाचारियों का भानू मति का कुनबा है, जो देश को बांटने पर तुला हुआ है। अब फैसला जनता को करना है कि वह देश को मोदी जैसे मजबूत हाथों में सौंपना चाहते है या फिर भ्रष्टाचारियों के हाथों में। उन्होंने कहा कि पांच सालों में भारत ने विश्व में जो मुकाम हासिल किया है, उसने हर भारतीय का सिर गर्र्व से ऊंचा हुआ है इसलिए लोग एकजुट होकर देश को मजबूत रखने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करके मोदी को मजबूत करने का काम करें। इस अवसर पर भाजपा में शामिल हुए ठाकुर बेदन सिंह ने कहा कि भाजपा ने पांच सालों में देश व प्रदेश का समुचित विकास करवाकर एक नया इतिहास रचने का काम किया है।



उन्होंने गुर्जर को विश्वास दिलाया कि एनआईटी क्षेत्र से एक-एक कार्यकर्ता स्वयं कृष्णपाल गुर्जर बनकर उनके लिए प्रचार प्रसार उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि पूरे 9 विधानसभा क्षेत्रों में से एनआईटी क्षेत्र में उन्हें सबसे ज्यादा वोट मिलेंगे। उन्होंने कहा कि आज उनकी पुन:भाजपा में घर वापसी हुई है और अब वह ताउम्र भाजपा में रहकर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। इस अवसर पर एनआईटी के विधायक नगेंद्र भड़ाना,पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र तेवतिया,हरेंद्रपाल राणा,भाजपा लोकसभा की संयोजक श्रीमती नीरा तोमर, पार्षद बीर सिंह नैन, कुंवर बैजू ठाकुर, धर्मबीर खटाना, क्षत्रिय सभा के प्रधान राजेश रावत, ऋषि चौधरी, मुकेश डागर,ठाकुर अनिल प्रताप सिंह, राज कुमार वोहरा, डा. सुरेंद्र दत्ता, भूपेश रावत, भूरी नैन, दिलीप सिंह, संदीप शर्मा पन्हेडा, सतीश फागना, कौराली के सरपंच खेमी ठाकुर, अंगद चौरसिया, डा. आर.एन. सिंह, मदन जांगड़ा, पाले सिंह रावत, मास्टर कैलाश यादव, कंवर प्रदीप सिंह, ठाकुर बिशम्बर सिंह राणा, बाबूलाल प्रधान, शहीद खान सरपंच, प्रमोद सिंह तोमर, सुरेंद्र शर्मा, धर्मबीर सिंह, विश्राम सिंह, ठाकुर भूदेव सिंह, राकेश यादव सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद: सेक्टर- 48 हाउसिंग बोर्ड में आरएमसी रोड का उद्घाटन-सीमा त्रिखा

Ajit Sinha

फरीदाबाद में सड़क, बिजली, सीवर, मेट्रो और हाईवे कनेक्टिविटी को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता : कृष्णपाल गुर्जर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भ्रष्टाचार की दुकानें, लोगों के लिए बनी मुसीबत, अवैध दुकाने बनाने वाले निर्माणकर्ताओं से हो रही मोती उगाही, कौन करेगा जांच।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!