Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

हाईटेक शहर में तालिबानी फैसला, तीन हजार न चुकाने पर लहसुन के व्यापारी को निर्वस्त्र कर मंडी में घुमाया

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा: राजधानी से सटे नोएडा जैसे हाईटेक शहर में मानवता को शर्मसार करने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें फल और सब्जी मंडी में 3 हज़ार रूपए की उधारी न चुकाने पर एक आढ़ती ने लहसुन बेचने वाले छोटे व्यापारी की पहले डंडों से पिटाई की। फिर उसे निर्वस्त्र मंडी में घुमाया। आरोपी की शिकायत करने के बावजूद इस मामले को फेज-2 पुलिस ने दबा दिया। लेकिन जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, तो पुलिस ने आनन-फानन कार्रवाई करते हुए, मुख्य आरोपी सुंदर और भगवान दास को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

एक युवक को निर्वस्त्र कर आरोपी उसे सब्जी मंडी में घुमा रहे हैं। हैरानी की बात है कि यह दिन का वीडियो है, पीड़ित लहसुन बेचने वाले छोटा व्यपारी है। उसका गुनाह सिर्फ इतना था कि वह वायदे के मुताबिक उधारी के पूरे पैसे नहीं चुका पाया था। उसने एक महीने पहले मुख्य आरोपी आढ़ती सुंदर से 5,600 रुपये काम उधार लिए थे। सोमवार को आढ़ती सुंदर से मिला और उसने 2500 रुपए दे दिए। बाकी पैसों को बाद में देने की बात कही। इस बात पर सुंदर ने अपने मुनीम और दो मजदूरों को बुला लिया। चारों ने उसे दुकान में बंद कर दिया और उसे नंगा कर डंडों से पिटाई की और गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी है, इतने पर भी जब उनका दिल नहीं भरा उन्हें निर्वस्त्र कर उसे मंडी में घुमाया. वीडियो को सोशल मीडिया के विविध प्लेटफॉर्म पर सैकड़ों लोगों ने साझा किया है और इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
नोएडा सेंट्रल के एडिशनल डीसीपी डॉ. राजीव दीक्षित का कहना है कि एक आढ़ती ने छोटे व्यापारी को तीन हजार रुपये की उधारी न चुकाने पर लाठी से पिटाई करने के मामले में आईपीसी की धारा 323, 342, 504, 506 दर्ज कर लिया गया था। तफ्तीश के दौरान पाए गए सबूतों और वायरल वीडियो को संज्ञान लेते हुए 352, 357 और 66 आईटी एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। और आरोपी सुन्दर सिंह और भगनदास को गिरफ्तार किया गया है, अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद: मुठभेड़ में लड़की को गोली मार कर भागने वाला आरोपित पुलिस की गोली लगने से हुआ घायल।

Ajit Sinha

सावन के महीने में नाग देवता स्वयं दर्शन देने के लिए पहुंचे थाने, पुलिस कर्मियों में मचा हड़कंप, सपेरे को बुलाया गया -देखें

Ajit Sinha

लिफ्ट देकर लूटने वाले ‘थार और वेन्यू’ गैंग का पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x