Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

रावण के पुतले का प्रतीकात्मक वध कर दिया असत्य पर सत्य की जीत का संदेश।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:दिल्ली के रामलीला मैदान में लव कुश रामलीला कमिटी की तरफ से आयोजित भव्य समारोह में आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने भव्य रामलीला मंचन का पूरा लुत्फ उठाया और रावण के पुतले का प्रतीकात्मक वध कर असत्य पर सत्य की जीत का संदेश दिया। कमेटी के पदाधिकारियों ने सीएम अरविंद केजरीवाल को रामायण, राम दरबार, गदा और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रामलीला से एक तरफ हम अपनी संस्कृति के साथ जुड़ते हैं और दूसरी तरफ भगवान राम के जीवन से हमें बहुत प्रेरणादायक संदेश मिलता है। भगवान राम बहुत त्यागी पुरुष थे। वे चाहते तो राजा बन सकते थे और जनता उनके साथ थी, लेकिन अपने माता-पिता के कहने पर वे राजपाठ त्याग कर 14 वर्ष के लिए वनवास चले गए। मेरा सपना है कि भारत का पूरे विश्व मे नाम हो और भारत दुनिया का सर्वश्रेष्ठ व सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बने।

दिल्ली के लालकिला मैदान में आज लव कुश रामलीला कमिटी की तरफ से आयोजित भव्य रामलीला कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और दिल्ली निवासियों के साथ दशहरा का उत्सव मनाया। मुख्यमंत्री को क्रेन में लगी ट्रॉली के जरिए स्टेज पर लाया गया। सीएम के साथ कार्यक्रम में स्थानीय विधायक और बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद रहे। पूरा रामलीला मैदान राम भक्तों की भारी भीड़ से भरा हुआ था। चारों तरफ लोगों में उत्साह का माहौल था। सीएम अरविंद केजरीवाल के कार्यक्रम में पहुंचने से लोग में उत्साह और जोश बढ़ गया।

इस दौरान रामलीला कमेटी के विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सम्मानित किया गया। सर्वप्रथम कमेटी के पदाधिकारियों ने पटका बनाकर के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का स्वागत किया। इसके उपरांत कमेटी की तरफ से मुख्यमंत्री को रामायण, राम दरबार और गदा भी भेंट किया गया। कमेटी ने सीएम अरविंद केजरीवाल को पौधा भेंट कर ग्रीन दिल्ली का संदेश भी दिया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने धनुष पर तीर चढ़ाकर रावण का प्रतीकात्मक वध कर असत्य पर सत्य की जीत का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने रामलीला का पूरा लुत्फ उठाया। उन्होंने लव कुश कमिटी द्वारा प्रस्तुत रामलीला का पूरा मंचन देखा।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने दशहरा पर्व की सभी दिल्ली वासियों और देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मैं भगवान राम से प्रार्थना करता हूं कि भगवान राम आप सबके घर में खूब खुशियां दें, सबको खूब खुश रखें, आपके घर में सबको स्वस्थ रखें, खूब बरकत दें और आप सबकी मनोकामना पूरी हो। मुझे बेहद खुशी है कि आज इतनी भारी संख्या में आप सब लोग अपने अपने परिवार के साथ रामलीला देखने के लिए आए हुए हैं। यह बहुत जरूरी है। मुझे याद है कि बचपन में हर साल रोज हम रामलीला देखने जाया करते थे। इससे एक तरफ हम अपनी संस्कृति के साथ जुड़ते हैं और दूसरी तरफ भगवान राम के जीवन से हमें बहुत प्रेरणादायक संदेश मिलता है। बच्चों में अच्छे गुण आते हैं। भगवान राम बहुत बड़े त्यागी पुरुष थे। अगले दिन सुबह उनका राज्याभिषेक होने वाला था। वे राजा बनने वाले थे। उससे पिछली रात को राजा दशरथ ने उनको अपने कमरे में बुलाया और उनकी माता कैकेई उनसे कहती हैं कि 14 वर्ष के लिए वनवास चले जाओ। अयोध्या की पूरी जनता भगवान राम के साथ थी। अगर वे चाहते तो यह कह देते कि मैं नहीं जाऊंगा। मैं तो राजा बनूंगा और जनता उनका साथ देती, लेकिन भगवान राम ने दो मिनट भी नहीं सोचा और निर्णय ले लिया। भगवान राम अपना सारा राजपाठ त्याग कर 14 वर्ष के लिए वनवास चले गए। अपने भगवान राम ऐसे थे। मेरी दिल्ली और पूरे देश के लोगों से गुजारिश है कि आज टीवी का जमाना है। आप टीवी देखिए। मैं मना नहीं कर रहा हूँ। लेकिन रामलीला अपने बच्चों के साथ रामलीला के मैदान में आकर ही देखनी चाहिए। यह बहुत जरूरी है। आप सभी लोग यहां आए। आप सबको भगवान राम बहुत खुश रखें, स्वस्थ रखें, अपनी पूरी दिल्ली की प्रगति हो और अपने देश का पूरे विश्व में नाम हो। हमारा देश दुनिया का सर्वश्रेष्ठ और सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बने, ऐसा मेरा सपना है।

रामलीला मैदान में लव-कुश रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंच से दिल्लीवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत “जय श्रीराम” के उद्घोष से किया। सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ रामलीला कमेटी के पदाधिकारी और वहां मौजूद हजारों राम भक्तों ने ‘जय श्रीराम’ का उद्घोष किया। सीएम अरविंद केजरीवाल के संबोधन के दौरान भी जय श्री राम का नारा गूंजता रहा। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन का समापन भी जय श्रीराम के उद्घोष के साथ किया और दिल्ली के कोने कोने से आये लोगों ने उनका साथ दिया।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर के हिंसा की तुलना छत्तीसगढ़ से कर के छत्तीस गढ़ के लोगों का अपमान किया है- खरगे

Ajit Sinha

मल्लिकार्जुन खरगे ने मुख्यमंत्री केसीआर द्वारा तेलंगाना की जनता से किए गए अनेक झूठे वादों का खुलासा किया-वीडियो सुने

Ajit Sinha

सीएम अरविंद केजरीवाल ने रजत पदक विजेता रवि दहिया को ओलंपिक में ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए किया सम्मानित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x