Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

वर्ड्स ऑफ वंडर वाटर पार्क में युवक की संदिग्ध मौत, स्लाइडिंग के दौरान सांस लेने में आ रही थी दिक्कत


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: नोएडा के सेक्टर-38ए स्थित वाटर पार्क में दोस्तों संग आए दिल्ली के एक युवक की स्लाइडिंग के दौरान धनंजय की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे कैलाश अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.  सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पर पहुंची कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। ये तस्वीर दिल्ली आदर्श नगर के 25 वर्षीय धनंजय माहेश्वरी की है।

धनंजय माहेश्वरी रविवार सुबह करीब 11 बजे घर से अपने साथियों अंशुल गुप्ता, राघव गुप्ता, सागर गुप्ता और पीयूष लांबा के साथ सेक्टर-38ए स्थित वर्ड्स ऑफ़ वंडर पार्क में घूमने और फन करने के लिए आया था. एडिशनल डीसीपी ने  बताया कि धनंजय माहेश्वरी उसक़े  दोस्त जब वे सभी स्लाइडिंग कर रहे थे, के  दौरान धनंजय की तबीयत बिगड़ गई। वह जमीन पर आकर बैठ गया। सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई। उसे कैलाश अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।   

धनंजय माहेश्वरी के पिता संजय माहेश्वरी केवल का काम करते हैं सूचना मिलते ही जीआइपी पुलिस चौकी पर पहुंचे।  धनंजय के दोस्तों ने बताया कि कि स्लाइडिंग के दौरान धनंजय की तबीयत बिगड़ गई। वह जमीन पर आकर बैठ गया। सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पार्क के प्रबंधन को दी। काफी देर तक धनंजय को  उपचार नहीं मिला। धनंजय अचेत होकर जमीन पर ही लेट गया। यह देख दोस्तों के हाथ-पैर फूल गए। किसी तरह दोस्त उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों उसे मृत घोषित कर दिया। संजय माहेश्वरी ने बताया कि धनंजय के पैर और कमर पर चोट के निशान थे। इससे संदेह पैदा हो रहा है।  जीआईपी मॉल के अधिकारी का कहना है कि जीआईपी मॉल अथॉर्टीज के एंबुलेंस द्वारा कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया परिवारजन मौके पर मौजूद है पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है. घटना की जांच की जा रही है।

Related posts

गुब्बारानुमा एलियन को देख लोगो में मचा हड़कंप, विडियो सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रहा है-जरूर देखें

Ajit Sinha

फरीदाबाद:पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने गणत्रंत दिवस को लेकर शहर भर में 2000 पुलिस कर्मियों को किए तैनात।

Ajit Sinha

घर आने से मना करने पर दोस्त के पिता को गोली मारने के मामले में आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x