Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद मनोरंजन

सभी डिवीजनों के लगभग 200 पूर्व एस्कॉर्ट्स के अधिकारियों ने अपने जीवन साथी के साथ विशेष मिलन समारोह में शामिल हुए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: पहला एस्कॉर्ट्स पूर्व छात्र पुनर्मिलन आज रविवार को सेंट्रल पार्क सेक्टर-12,फरीदाबाद में आयोजित किया गया। एस्कॉर्ट्स लिमिटेड ईएएम, ईसीईएल, ईएपी, रेड और कॉर्पोरेट के सभी डिवीजनों के लगभग 200 पूर्व एस्कॉर्ट्स के अधिकारियों ने अपने-अपने जीवन साथी के साथ मिलन समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर एस्कॉर्ट्स के सभी पूर्व वरिष्ठ प्रबंधन ने भाग लिया। 

आरके चिलना ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया, जिसके बाद राकेश चोपड़ा, विक्रम शर्मा, रोहताश मल, कमल बाली, सुनील गुप्ता, सुरेश आनंद, गुरशरण सिंह और विनीत यादव ने अपने संबोधन  में बीते हुए वक़्त का यादगार के तौर पर जिक्र किया। कार्यक्रम मनोरंजन, नृत्य, लाइव संगीत और गीतों से भरपूर था। दोपहर के भोजन के बाद स्वादिष्ट स्नैक्स का आनंद लिया। यूएसए, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई से लोग विशेष रूप से इस मिलन समारोह में भाग लेने के लिए आए थे। पुराने सहकर्मी 15 से 20 वर्षों के बाद मिल रहे थे। और ढेर सारी मौज-मस्ती और पुरानी यादों के साथ एक यादगार समय बिताया। आर के चिलाना आयोजन समिति के 5 सदस्यों के साथ समन्वयक थे।

Related posts

फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस की टीम ने आज गांव वसेलवा में अवैध रूप से बसाई जा रही कालोनियों में की तोड़फोड़।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग:एसएसबी हॉस्पिटल ने सर्जरी कर मरीज के पेट से निकला 16.5 किलो का ट्यूमर

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सूरजकुंड के ग्रीन वैली में दो पक्षों के बीच चल रहे पंचायत में आज जमकर गोलियां चली, लड़की की घरों और गाड़ियों में जबरदस्त तोड़फोड़।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x