Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

मोबाइल फोन चोरी के शक में एक मेडिकल स्टोर के मालिक ने अपने स्टाफ की हत्या कर, खड्ढे खोद कर उसमें दफना दिया-4 अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: तीन मोबाइल फोन चोरी करने के शक में बालाजी मेडिकल स्टोर के मालिकों ने अपने एक स्टाफ को पीट -पीट कर हत्या करके, रेवाड़ी के नजदीक एक गांव में जमीन खोद कर दफ़नाने के मामले में अपराध शाखा -सेक्टर -40, गुरुग्राम की टीम ने 4 आरोपितों को अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम अमित, अरुण उर्फ़ पेंटर , निवासी जिला रेवाड़ी , निशांत उर्फ़ दिनु, निवासी गुरुग्राम व रूबल निवासी जिला नूंह, हरियाणा हैं। मरने वाले शख्स का नाम अजय हैं। पुलिस ने आरोपितों के निशानदेही पर मृतक अजय का कंकाल बरामद कर लिया हैं। ये खुलासा आज डीसीपी क्राइम राजीव देशवाल ने अपने कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किए। इस दौरान उनके साथ एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान भी उपस्थित थे।

डीसीपी क्राइम  राजीव देशवाल ने पत्रकारों को संबंधित करते हुए कहा कि 17 दिसंबर -2021 को पुलिस थाना सेक्टर-53, गुरुग्राम में सत्यपाल ने बताया कि उसका बेटा अजय उर्फ गोलू सेक्टर -52, गुरुग्राम में बालाजी मेडिकल स्टोर पर काम करता था। बालाजी स्टोर के मालिक ने उसके  बेटे पर तीन मोबाईल फोन चोरी करने का आरोप लगाकर अपनी कस्टडी में रखा और उसके साथ मारपीट की। उसका  बेटा 8 अक्टूबर को उनके चंगुल से बचकर उसके  पास आ गया तो बालाजी मेडिकल स्टोर का मालिक शिकायतकर्ता को ही उठा कर ले गए और तीन  दिनों  तक अपनी कस्टडी में रखा और जबरन मोबाइल  फोन चोरी करने के बारे में हाँ करवा ली।
 
उनका कहना हैं कि उसके बाद जब  9 अक्टूबर को मेडिकल स्टोर के मालिक को यह पता लगा कि उसका  बेटा अजय खाण्डसा में है तो उन्होंने फिर से उसके बेटे को भी उठा लिया उसके बाद इन दोनों पर पैसे और मोबाइल फोन देने का दबाव बनाया। शिकायतकर्ता को तो छोड़ दिया लेकिन उसके  बेटे अजय को अपनी कस्टडी में ही रख लिया। दिनांक 12 अक्टूबर 2021 को मेडिकल स्टोर के मालिक ने फोन करके बताया कि उसका  बेटा अजय कही भाग गया है। उन्होंने कई बार मेडिकल स्टोर के मालिक अमित से अपने बेटे बारे में पूछा लेकिन इन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।उनका कहना है कि इस पर थाना सेक्टर-53, गुरुग्राम में मुकदमा दर्ज किया गया। इस मुकदमे की जांच उप-निरीक्षक गुनपाल, प्रभारी अपराध शाखा सेक्टर -40 को सौंपी गई। उप-निरीक्षक गुनपाल व उनकी टीम ने पुलिस प्रणाली, तकनीकी तथा सुत्रों के माध्यम से एकत्रित की गई जानकारियों के आधार पर गत 5 मई 2022 को सेक्टर-40, गुरुग्राम से अमित, अरुण उर्फ पेंटर निवासी जिला रेवाड़ी, निशांत उर्फ दीनू निवासी गुरुग्राम व रूबल निवासी जिला नूंह को अरेस्ट  कर लिया।उनका कहना हैं कि पूछताछ में ज्ञात हुआ कि इन्हें शक था कि इनके मोबाईल फोन्स अजय उर्फ गोलू ने चोरी किया है तो उन्होंने मोबाईल फोन वापिस लेने के लिए अजय उर्फ गोलू के साथ मारपीट  की, जिसके कारण अजय की मौत हो गई। इन्होनें  अपना बचाव करने के लिए अजय के शव को गाड़ी में डालकर रेवाड़ी में आराम नगर के पास नमक डालकर जमीन में दबा दिया  और मृतक अजय के पिता को गुमराह करने के लिए कह दिया कि अजय इनके चंगुल से छूटकर कही भाग गया है। उनका कहना है कि इस केस में भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 201, 34  जोङी गई। पुलिस टीम ने आरोपितों की निशानदेही पर आराम नगर, रेवाड़ी के पास से जमीन खोदकर मृतक अजय उर्फ गोलू के शव का कंकाल बरामद किया है। आरोपितों  को आगामी कार्रवाई के लिए अदालत के सम्मुख पेश करके पुलिस  रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपितों  से गहनता से पूछताछ करके रिकवरी की जाएगी।

Related posts

गरीब व जरूरतमंदों का सरकार पर पहला हक,2.30 लाख परिवारों के राशन कार्ड दोबारा बनाए  गए- मनोहर लाल

Ajit Sinha

डेटिंग ऐप के माध्यम से दोस्ती करके हनी ट्रैप में फंसाकर रुपये ऐंठने के मामलों में युवती व उसका साथी रंगे हाथ गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लड़कियों से वेश्यावृत्ति करवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मुख्य महिला आरोपित 3 पकडे गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x