Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

गार्डन गैलेरिया में स्थित विभिन्न बार रेस्टोरेंट का किया गया औचक निरीक्षण, बादलपुर में अवैध शराब की बिक्री करते हुए पाए जाने पर एक गिरफ्तार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
गौतम बुध नगर में अवैध शराब की बेचने और लाने ले जाने पर रोक है, इसकी जांच के लिए आबकारी और पुलिस विभाग चेकिंग अभियान चला कर शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करता रहता हैं। आबकारी टीम व मेरठ प्रवर्तन की ज्वाइंट  टीम ने गार्डन गैलेरिया में स्थित विभिन्न बार रेस्टोरेंट का किया औचक निरीक्षण, सभी बार रेस्टोरेंट मानकों के पालन करते मिले, वही बादलपुर में अवैध रूप से शराब की बिक्री करने पर एक शख्स को गिरफ्तार किया है.

जिला आबकारी विभाग की मेरठ प्रवर्तन की ज्वाइंट  टीम ने सेक्टर-38ए स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल स्थित बार रेस्टोरेंट, डेयरी, इम्पल्स, एफ बार, लोकल क्लब, बेगम नूर आदि का औचक किया. निरीक्षण के दौरान बार रेस्टोरेंट के नियमानुसार संचालन को सुनिश्चित किया गया। सभी रेस्टोरेंट बार संचालकों को उनके परिसर में अन्य प्रांत की शराब पाये जाने एवं बिना लाइसेंस शराब पिलाए जाने की स्थिति में नियमानुसार कार्यवाही किये जाने की चेतावनी दी गई।इसके बाद आबकारी टीम गौतम बुद्ध नगर और  थाना बादलपुर की संयुक्त टीम द्वारा संदिग्ध स्थलों पर दबिश की गई। दबिश के दौरान छपरौला फाटक से नीरज पुत्र महादेव निवासी गिरधरपुर सुनारसी बादलपुर को 30 पौवे टेट्रा पैक ट्विन टावर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब उत्तर प्रदेश में बिक्री हेतु प्रतिबंधित  है. गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना बादलपुर में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत करते हुए कार्यवाही की गई।जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि ने बताया कि आगे भी जिले में अवैध शराब की शराब की बेचने और लाने ले जाने पूर्णता अंकुश लगाने के उद्देश्य से आबकारी एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा अभियान चला कर प्रवर्तन कारवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related posts

हिस्ट्रीशीटर की उसी के स्कार्पियों में गोली मार कर हत्या कर दी, पुलिस ने गाडी से शराब के दो गिलास, क्वार्टर बरामद की हैं।

Ajit Sinha

तीन दिन पुराने नौकर ने साथियों के संग घर में दी डकैती की वारदात को अंजाम, मुंबई से पकड़े 3 डकैत।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: तहसीलदार का रीडर 25000 रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x