Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या के मामले में 24 घंटे में दिल्‍ली पुलिस ने किया खुलासा, रिश्तेदार ‘प्रभु मिश्रा ने की हत्‍या

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्‍ली: दिल्‍ली के भजनपुरा में पांच लोगों की हत्‍या करने के मामले में दिल्‍ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 24 घंटे में पुलिस ने इस सनसनीखेज मर्डर मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शख्‍स का नाम प्रभु है। इसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जानकारी में यह पता चला है कि प्रभु रिश्तेदार ही है। उसी ने इन लोगों की हत्या की है। हत्या की वजह 30000 रूपए का लेन-देन बताया जा रहा है। हत्‍या आयरन रॉड से मार कर की गई थी। पांच मर्डर से यहां इलाके में सनसनी मच गई थी। बता दें कि भजनपुरा इलाके में एक घर में दंपती और तीन बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।

माना जा रहा है कि हत्या पांच से छह दिन पहले की गई। सभी शव सड़-गल चुके थे। मृतकों की पहचान शंभूनाथ चौधरी (45),पत्नी सुनीता (40), बेटे शिवम कुमार (17), सचिन (14) और बेटी कोमल (12) के रूप में हुई है। दंपती का शव एक कमरे से बरामद हुआ, जबकि तीनों बच्चों के शव दूसरे कमरे में पड़े थे। शव के पास ही एक हथौड़ा और आरी बरामद हुई है। आशंका है कि हत्याओं के लिए इन दोनों का इस्तेमाल किया गया। सूचना पर संयुक्त आयुक्त आलोक कुमार अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस रिश्तेदारों, पड़ोसियों और दूसरे किरायेदारों से पूछताछ के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया है।



मूलरूप से बिहार के सुपौल के रहने वाले शंभूनाथ परिवार के साथ सी ब्लॉक, गली नंबर-11, भजनपुरा में छह महीने से किराये पर रह रहे थे। एक साल पहले तक शंभूनाथ जूस की रेहड़ी लगाते थे। बाद में उन्होंने ई-रिक्शा चलाना शुरू कर दिया था। तीनों बच्चे यमुना विहार स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ते थे। शिवम बारहवीं, सचिन नौवीं और कोमल सातवीं कक्षा में थे। धवार सुबह उनके मकान के सामने वाले दुकानदार को तेज बदबू आ रही थी। उन्होंने पहले नगर निगम को फोन किया। निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो उन्हें मकान बंद मिला। निगमकर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मकान का ताला तोड़कर अंदर पहुंची तो उनके होश उड़ गए। एक कमरे में शंभू और उनकी पत्नी सुनीता व दूसरे कमरे में तीनों बच्चों के शव पड़े हुए थे। आसपास फैला खून सूख चुका था। कमरों में सारा सामान बिखरा हुआ था। इससे प्रतीत होता है कि हत्या के समय झगड़ा हुआ होगा।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सीबीआई द्वारा घोषित 5 लाख के ईनामी एक अपराधी प्रोफ़ेसर को गिरफ्तार किया।

Ajit Sinha

नाबालिग लड़की ने बलात्कार करने से मना किया तो उसे जलाने की कोशिश की, के जुर्म में एक शख्स को किया गिरफ्तार।  

Ajit Sinha

शराब अहता पर काम करने वाले बाऊन्सर को गोली मारकर हत्या की वारदात को अंजाम देने वाला अहता का मालिक अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!