Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक

सुभाष चोपड़ा बने दिल्ली कांग्रेस के नए अध्‍यक्ष, कीर्ति आजाद को भी मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष  सुभाष चोपड़ा : शीला दीक्षित के निधन के बाद से खाली चल रहे दिल्ली  प्रदेश कांग्रेस को अब उसका मुखिया मिल गया है। यह जिम्‍मेदारी सुभाष चोपड़ा को दी गई है। वहीं, कीर्ति आजाद को भी अभियान समिति का अध्यक्ष चुना गया है। 



बता दें कि भाजपा से हाल में ही कांग्रेस पार्टी का दामन थामने वाले दरभंगा ,बिहार के नेता कीर्ति आजाद पर भरोसा जताते हुए उनके अध्यक्ष बनने की कामना को पंख लगा दिए थे। कुछ दिनों से मीडिया में यह खबरें तैर रहीं थी कि कीर्ति आजाद के नाम पर जल्द  ही मुहर लग सकती है।हालांकि इन सब अटकलबाजियों के बीच सुभाष चोपड़ा पर कांग्रेस ने भरोसा जताया है। वहीं कीर्ति आजाद को भी दिल्ली की सियायत में उतार कर कांग्रेस ने पूर्वांचल की राजनीति को हवा दे दी है।

Related posts

दिल्ली के सात खिलाड़ियों ने कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीत कर देश का बढ़ाया मान,प्रोत्साहन राशि का चेक देकर किया सम्मान

Ajit Sinha

हरियाणा में जेपी नड्डा मंगलवार को करेंगे लोकसभा चुनाव का शंखनाद : जवाहर यादव

Ajit Sinha

लोकसभा चुनाव के दिन मेट्रो रेल सेवाओं का समय सुबह 4 बजे से

Ajit Sinha
error: Content is protected !!