Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

सब इंस्पेक्टर सुनील तथा एएसआई कमल सिंह को 50 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम में आज रेवाड़ी जिला में कार्यरत सब इंस्पेक्टर सुनील तथा एएसआई कमल सिंह को 50 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपितों के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो गुरुग्राम में मामला दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है। ये दोनों आरोपित सदर पुलिस थाना, रेवाड़ी में तैनात थे।

इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को शिकायत प्राप्त हुई कि आरोपित सब इंस्पेक्टर सुनील तथा एएसआई कमल सिंह द्वारा गैंबलिंग एक्ट के तहत झूठा मुकदमा दर्ज करने का डर दिखाकर शिकायतकर्ता से मासिक तौर पर रिश्वत की मांग की जा रही है। मामले की पुष्टि करते हुए हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा दोनों आरोपितों को पकड़ने के लिए योजना बनाई गई और उन्हें ₹50000 के रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता बरतते हुए निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से की गई।

Related posts

परिवारिक कलह से परेशान युवक ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर किया आत्मदाह का प्रयास, नाजुक

Ajit Sinha

थप्पड़ मारकर नौकरी से क्या निकाला, उसने मालिक , मालकिन व एक नौकरानी की दिन दहाड़े कत्ल कर दिया -दो अरेस्ट।

Ajit Sinha

अपने ही रूममेट को योजनाबद्ध तरीके से लूटने की वारदात को अंजाम देने के वाले मास्टरमाइंड रूममेट सहित 4 आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x