Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

परिवारिक कलह से परेशान युवक ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर किया आत्मदाह का प्रयास, नाजुक

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के सेक्टर -12 के ईएसआई डिस्पेंसरी के पास आग़ की लपटों में घिरे एक युवक को देखकर वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने आनन-फानन आग़ बुझाया, लेकिन युवक पूरी तरह झुलस चुका था.  इसकी सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को एंबुलेंस से पहले जिला अस्पताल पहुंचाया,  जहां उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए दिल्ली के हायर सेंटर में रेफर कर दिया गया।

बुरी तरह से आग की लपटों में झुलसे युवक का नाम समीर दास पुत्र आनंद दास है, जो गांव चौड़ा के नोबेल बैंक के पीछे रहता है और ई रिक्शा चलाकर अपना जीवन यापन करता है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना, समीर ने एक घंटा पहले अपना ई रिक्शा ईएसआई डिस्पेंसरी के पास खड़ा कर कहीं चला गया था, जब वह लौटा तो उसने आग लगा लिया, आग लपटे को देख हम लोग दौड़े आग बुझाने के लिए और पानी ले आए और आग को बुझाया,  तब तक वह काफी झुलस चुका था। शेखर का कहना है आग किसी ने नहीं लगाया. उसने अचानक अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। युवक के आत्मदाह की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर- 24 की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और आग को बुझाने के बाद घायल समीर दास को पहले जिला अस्पताल ले जाया  गया,  जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए दिल्ली के हायर सेंटर पर रेफर कर दिया गया। सेक्टर 24 के थाना प्रभारी का कहना है कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि समीर दास अपने भांजे के साथ मिलकर शराब पी रहा था,  उसी  समय दोनों के बीच विवाद हुआ और उसके बाद समीर दास ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली,  पुलिस इस मामले में समीर दास के भांजे से पूछताछ कर रही है और अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

अपने ही रूममेट को योजनाबद्ध तरीके से लूटने की वारदात को अंजाम देने के वाले मास्टरमाइंड रूममेट सहित 4 आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के प्रतीकात्मक पुतले को जलाकर जश्न मनाने वाले कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना भूले,

Ajit Sinha

हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई: 3 करोड़ की चूरा पोस्त बरामद, दो गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x