Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पारदी गैंग के 50 हजार के इनामी समेत तीन बदमाशों को एसटीएफ ने किया अरेस्ट हैं।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे आए पारदी गैंग के 50 हजार के इनामी सहित तीन बदमाशों को नोएडा एसटीएफ की यूनिट और सेक्टर 49 थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सेक्टर- 101 मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस 315 बोर और एक चाकू बरामद किया  है।

ये तस्वीरे मेहरबान, आर्यमान उर्फ काले खान और अजय की है जिन्हे नोएडा एसटीएफ की नोएडा यूनिट और थाना 49 पुलिस ने सेक्टर -101 मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है, आरोपी मेहरबान पर 50 हजार का इनाम घोषित है। नोएडा एसटीएफ के एडिशनल एसपी राज कुमार मिश्रा ने बताया कि मध्य प्रदेश के रहने वाले पारदी गैंग हार्डकोर अपराधी की श्रेणी में आते है। वे दिन में रैकी कर बड़ी इमारतों व घरों को चिन्हित करते है  तथा रात को नकबजनी की वारदात को अंजाम देते है। वर्ष 2019 में भी सेक्टर 49 पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पारदी गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया था। इस दौरान आरोपी मेहरबान मौके से फरार हो गया था।राजकुमार मिश्रा ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी मेहरबान ने बताया कि वह वर्ष 2001 से अपराध कर रहा है वर्ष 2010 में उसने अपने गिरोह के गिर्राज उर्फ गिरोज पुत्र शेरू और सब्जीत  शामिल कर नोएडा के थाना सेक्टर 49 क्षेत्र में कई घरों में घुसकर चोरी  करने की वारदातों  को अंजाम देता था। उसके दोनों साथियों को एसटीएफ गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।  पूर्व में मेहरबान जनपद गुना, सूरत गुजरात, सोनीपत, हरियाणा एवं झूमनू राजस्थान के  जेल भी जा चुका है। मेहरबान पर अपर पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था गौतमबुद्ध नगर के स्तर से रुपया 50 हजार का पुरस्कार घोषित हो रखा था। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस 315 बोर और एक चाकू बरामद हुआ है।

Related posts

फरीदाबाद:सेक्टर-8 हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट, कुण्डल व छत्र चोरी के मामले में आरोपित अरेस्ट, 10 किलोग्राम से अधिक है वजन

Ajit Sinha

ससुराल पक्ष से बेइज्जती का बदला लेने के लिए दामाद ने 10 वर्षीय साली की हत्या कर गंदे नाले में फेंका, पकड़ा गया।

Ajit Sinha

महिला को डिजिटल अरेस्ट एंव निवेश के नाम पर 78,50,000 रुपए के ठगी के मामले में तीन आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x