Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

पूरे भारत में जन सेवा कार्यक्रमों के साथ प्रधानमंत्री के जन्म दिन समारोह को मनाएगा भाजयुमो: तेजस्वी सूर्या

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस एवं उनके सार्वजनिक जीवन के 20 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा देशभर में आगामी 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर  तक ’’सेवा और समर्पण अभियान’’ का आयोजन करने जा रहा है। यह 20 दिवसीय ’’सेवा और समर्पण अभियान’’ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा और भाजयुमो अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या  के मार्ग दर्शन में चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान युवा मोर्चा की प्रत्येक जिला इकाई पिछले 7 वर्षो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के काम का प्रचार करते हुए एक अनूठे नव भारत मेले का आयोजन करेगी।

इसके अतिरिक्त इस 20 दिवसीय अभियान में स्वच्छता अभियान,रक्तदान शिविर और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं  भी शामिल की जाएगी। अभियान के विषय में चर्चा करते हुए भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्या ने कहां: भाजयुमो देशभर में भव्य सेवा कार्यो के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को ’सेवा दिवस के रूप में मनाएगा’। जैसा कि हम सब जानते है कि पार्टी मोदी के जन्मदिन को ’’सेवा सप्ताह’’ के रूप में मनाती आ रही है लेकिन इस बार ’सेवा सप्ताह’ आयोजन को पीएम मोदी के सार्वजनिक कार्यकाल के दो दशक -ंउचय गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर 13 वर्ष और भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर 7 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजन की अवधि को 20 दिनों तक ब-सजय़ाया गया है। इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने बताया: आगामी 17 सितम्बर प्रधानमंत्री  के जन्मदिन का हम सेवा दिवस के रूप में मनाते है। नरेंद्र मोदी के 2 अक्टूबर को गुजरात के मुख्यमंत्री के पदभार ग्रहण करने का अवसर हमें उनके देश एवं लोगों के प्रति सेवा एवं समर्पण के भाव की याद दिलाता है, यह एक ऐसा गुण है जो नरेंद्र मोदी के जीवन के इन 20 वर्षों की विशेषता रही है।’’सेवा एवं सर्मपण’’ अभियान पूरे देश के सभी जिलों में चलाया जाएगा और इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा जिले के साथ मंडल स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। अभियान का मुख्य आकर्षण हर जिले में ’नव भारत मेला’ होगा जो प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन में हुए एक ’ नए भारत के उदय को प्रदर्शित करेगा’। 
                                           

Related posts

बीजेपी-जेजेपी हरियाणा के नौजवानों को देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी देने वाली सरकार निकली- दीपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha

कैलाश चंद्र गुप्ता बनें हरियाणा भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक।

Ajit Sinha

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मोजाम्बिक के गृह मंत्री के साथ बातचीत की; मोजाम्बिक को 44 एसयूवी उपहार में दी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x