Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

बाप -बेटे के मर्डर के मामले में 13 साल से फरार 1 लाख रूपए के इनामी व दो मोस्ट वांटेड को एसटीएफ ने अरेस्ट किया हैं

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आज मुकदमा नंबर – 28 ,दिनांक 16 फ़रवरी 2009, भारतीय दान संहिता की धारा  302 ,365 ,216,120-बी, थाना सेक्टर- 14 पंचकूला के संबध में बच्चे को किडनैंप करके बच्चे व उसके पिता के मर्डर मामलें दो मुख्य आरोपित व  ईनामी बदमाश राजू ,पुत्र औम प्रकाश व शिल्पा पत्नी  राजू निवासी  मकान नंबर – 102, एकेएस कालोनी आशियाना डिपार्टमेन्ट जीरकपुर, पजांब को अरेस्ट  करके प्रैस कान्फ्रैंस आयोजित की गई ।

प्रैस कोन्फ्रेंस में डीएसपी अमन कुमार ,एसटीएफ अम्बाला ने बताया कि  बी.सतीश बालन, पुलिस महानिरीक्षक एस.टी.एफ हरियाणा,सुमित कुमार /पुलिस अधीक्षक एस.टी.एफ हरियाणा के निर्देशानुसार और पुलिस उपायुक्त पंचकूला सुरेन्द्र पाल सिंह के साथ आपसी तालमेल से थाना सेक्टर- 14 में मर्डर के मामले में निरीक्षक  दीपेन्द्र प्रताप सिंह तथा उसकी टीम (एसटीएफ अम्बाला) ने जिला पंचकूला के अति वांछित अपराधी 50000/- 50000 हजार रुपये के ईनामी वांछित अपराधी राजू पुत्र ओम प्रकाश व शिल्पा पत्नी  राजू निवासी  मकान न.- 102 एकेएस  कॉलोनी आशियाना डिपार्टमेन्ट जीरकपुर, पंजाब व गांव बडोपल जिला फतेहाबाद को गत  16 जुलाई 2022 को बिलोची मर्दाना इन्दौर ( मध्य प्रदेश ) से अरेस्ट किया है, जो दोनों आरोपित  13 साल से भी अधिक समय से विनोद मित्तल वा उसके चार साल के लडके यशन मित्तल की हत्या के मुकदमे मुख्य आरोपित  थे व फरार चल रहे थे।

दोनो आरोपियान आरोपित फरारी के दौरान करीब एक साल शिरडी ( महाराष्ट्र ) करीब 3-4 साल हैदराबाद और फिर लगातार 8-9 साल से इन्दौर मध्य प्रदेश में अपना नाम बदल कर राजू  से रवि पंवार वा शिल्पा से सुनीता पवार रख कर रह रहे थे। उपरोक्त आरोपित  के खिलाफ मुकदमा नंबर – 28, दिनांक 16.02.2009, भारतीय दंड संहिता की  धारा 302 ,365 ,216,120-बी, थाना सेक्टर 14, पंचकूला दर्ज था और मुकदमा उपरोक्त में दोनों आरोपित  पी.ओ व मोस्ट वांटेड भी घोषित किए  हुए है । जो उपरोक्त मुकदमा में आरोपित  मोमिन खान , सोनू सेन , अशोक कुमार , संजय कुमार , किशन लाल , नीरू पहले ही अरेस्ट किए  जा चुके है आरोपित  राजू और शिल्पा को मुकदमा उपरोक्त में आगामी कार्रवाई  हेतु थाना सेक्टर- 14 के प्रबंधक  अनिल कुमार नें दोनो आरोपितों  को अरेस्ट  किया गया । अरेस्ट किए गए आरोपितों  को कल पेश अदालत रिमांड पर लिया जाएगा  ।

Related posts

हरियाणा का आगामी बजट 2.80 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं का होगा प्रतिबिंब: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Ajit Sinha

स्टेट विजिलेंस ब्यूरों ने हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के सहायक सचिव और पशु चिकित्सक को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

हरियाणा में गठबंधन की नहीं, बल्कि घोटालों की सरकार है- हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x