अजीत सिन्हा की रिपोर्ट चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में पंचकूला आयोजित दो दिवसीय “बजट-पूर्व परामर्श” बैठक आज संपन्न हो गई। इस...
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट चंडीगढ़:हरियाणा सरकार द्वारा सभी हितधारकों के साथ “बजट पूर्व परामर्श” की शुरू की गई पहल को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने...
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट चंडीगढ़:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज भारत पूरी दुनिया को शांति का मार्ग दिखा रहा है.चाहे अंतरराष्ट्रीय कूटनीति हो, पर्यावरण संरक्षण हो या वैश्विक महामारी से लड़ने का संकल्प, भारत ने हमेशा मानवता की भलाई के लिए काम किया है.उन्होंने कहा कि भारत की यही परंपरा और संस्कृति ‘विकसित भारत’ की पहचान होगी.मुख्यमंत्री रविवार को गुरुग्राम के सेक्टर 39 स्थित अहिंसा विश्व भारती संस्था द्वारा नवनिर्मित विश्व शांति केंद्र के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। विश्व शांति केंद्र का उद्घाटन भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की महान संस्कृति और परंपरा ने हमेशा शांति, सहिष्णुता और सद्भाव कासंदेश दिया है.यह वह देश है, जहां पर हर युग और हर काल में भगवान श्रीराम और योगीराज श्रीकृष्ण से लेकर भगवान महावीर, महात्मा बुद्ध और गुरु नानक जैसी महान आत्माओं ने जन्म लेकर, अपने अपने समय में पूरे मानव समाज को सत्य, अहिंसा, प्रेम, एकता, शान्ति, सद्भाव, दया, करूणा, परोपकार और मानवता का उपदेश दिया। उन्होंने मानव जाति में अमन चैन व शांति का वातावरण बनाने के लिए ऊंचे मानवीय आदर्शों की स्थापना की थी मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी महापुरुषों ने अपनी पावन शिक्षाओं से मानव मात्र को जीवन का सही मार्ग दिखलाया उनकी शिक्षाएं व उपदेश आज भी समय की कसौटी पर बिल्कुल खरे उतरते हैं.मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार भी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की नीति के साथ, समाज के हर वर्ग को एकजुट कर एक समरस समाज बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है.उसी प्रकार आज इस संस्था का प्रयास भी निश्चित रूप से यह संदेश देगा कि शांति केवल एक आदर्श नहीं, बल्कि एक जीवन जीने का तरीका है.मुख्यमंत्री ने इस दौरान उपस्थितजन से समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने तथा अहिंसा को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाने का आह्वान भी किया.इस अवसर पर आयोजक जैन आचार्य डॉ. लोकेश मुनि सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। ...
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट चंडीगढ़:हरियाणा के राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि प्रदेश की विभिन्न नगर निगमों,नगर परिषदों तथा नगर पालिकाओं के चुनाव...
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन 2047 को सामने रखते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार आगे बढ़रही है.आमजन को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने में जहां शहरी निकाय की अहम भूमिका है वहीं जनहितकारी योजनाओं को लागू करने में सरकार अपनीजिम्मेदारी प्रभावी रूप से निभा रही है.मुख्यमंत्री रविवार को फरीदाबाद में आयोजित एक समारोह में शामिल होने से पूर्व सेक्टर-12 में बने हेलीपैड पर पत्रकारोंसे बातचीत कर रहे थे.बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में डबल इंजन सरकार लोगों के विकास में लगी हैअब छोटी सरकार बनने के बाद ट्रिपल इंजन की सरकार अधिक ताकत के साथ लोगों की जनभावनाओं का सम्मान करते हुए विकास कार्यों को और अधिक तीव्र गति से आगे बढ़ाएगी.उन्होंने कहाकि आगामी 12 मार्च को जब निकाय चुनाव के परिणाम आएंगे तो सभी स्थानों पर भाजपा के उम्मीदवार बड़े अंतर से विजयी होंगे.उन्होंने कहा कि यह छोटी सरकार है, जो सीधे रूप से जनता से जुड़ी समस्याओं का निपटारा करती है.उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने सभी वायदे तथा वर्ष 2014 व वर्ष 2019 केचुनावीसंकल्प पत्र के वायदों को पूरा किया है और अब निकाय चुनाव के लिए तैयार संकल्प पत्र में 21 वायदे किए थे और इन सभी वायदों को भी आगामी दिनों में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गारंटी के तहत इन वायदों को पूरा कर रही है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश में बड़े स्तर पर बदलाव हुए हैं और देश तेज गति से तरक्की कर रहा है.प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक देश को विकसित बनाने का संकल्प लिया है और इस संकल्प को जनता के सहयोग से पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।...