Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज सिंगला के निवास पर बोले प्रदेशाध्यक्ष धनखड़, पुरानी से पुरानी बिमारियों का ईलाज हो रहा हैं। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज सिंगला के ओल्ड फरीदाबाद स्थित निवास पर बीती रात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के आगमन पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर विशेष रूप से तथा फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेन्द्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप जोशी, मेहरचंद गहलौत मौजूद थे। इस मौके पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज सिंगला ने ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र की सरदारी व युवा कार्यकर्ताओं की ओर से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ व केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का पगड़ी पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। साथ ही वैश्य समाज के वरिष्ठ नेता अशोक गोयल, ब्रह्मप्रकाश गोयल,मुकेश गर्ग, करण सिंगला ने वैश्य-अग्रवाल समाज की ओर से प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ को महाराजा अग्रसेन की मूर्ति देकर सम्मान किया।

युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सिंगला के निवास पर उपस्थित युवा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि हमें एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जिसके लिए कहावत बन गई है कि मोदी है तो मुमकिन है। देश की पुरानी से पुरानी बीमारियों का ईलाज गारंटी से किया जा रहा है। केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर आज उस टीम के सदस्य जो देश वासियों व देश का भला कर रही है। अब देखना यह है कि पंकज सिंगला की चाय में कितना दम है। चाय आर्गेनिक है या आसाम के बगानों की। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में आम जनता की सुनवाई होती है। यहां पर भाई भतीजावाद और जातवाद को कोई स्थान नहीं दिया जाता है। आज हरियाणा का युवा प्रदेश में ही है बल्कि देश व विदेशों में अच्छा कार्य कर देश का नाम रोशन कर रहे है। ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि आज हरियाणा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के मामले में निरंतर निवेशकों का भरोसा जीत रहा है।धनखड़ ने कहा कि किसानों को सुविधा देने के मामले में आज हरियाणा देश में नंबर वन पर है। वहीं केंद्र की किसानों के लिए लाई तीनों योजनाओं के बाद तो कोई हरियाणा का मुकाबला नहीं कर पाएगा। कृषि कानूनों में किसानों के लिए सही क्या है और भाजपा किस तरह उनके लिए सही नीतियां लेकर आई है, इस बारे में सत्य और तथ्य अभियान चला कर गांव-गांव तक जाएंगे।

Related posts

एक्सपायरी डेट का खाद्य सामग्री बेचने पर मुख्यमंत्री उड़न दस्ता व एफएसओ, फरीदाबाद की संयुक्त की टीम ने की दुकान में छापेमारी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : लोगों की पेयजल आपूर्ति की समस्या को दूर करने के लिए ट्यूबवैल लगवाने के लिए आवश्यक सर्वे करवाया जाएगा।

Ajit Sinha

अनजान नंबर से वीडियो कॉल आने पर हो जाएं सतर्क, सेक्सटोर्शन करके साइबर अपराधी कर सकते हैं ब्लैकमेल-राकेश

Ajit Sinha
error: Content is protected !!