Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर ने की इलीट प्रीमियम में पीएनजी कनेक्शन की शुरुआत की।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:तेजी से एलपीजी की जगह ले रही पीएनजी का तिगांव विधानसभा क्षेत्र में आज और विस्तार हुआ। विधायक राजेश नागर ने यहां सेक्टर 84 स्थित पार्क इलीट प्रीमियम में पीएनजी कनेक्शन की शुरुआत की। यहां पहुंचे विधायक राजेश नागर ने कहा कि आधुनिक समय में अनेक चीजों के विकल्प हमें मिल रहे हैं। इन विकल्पों को हमें अपनी सुविधा को देखते हुआ स्वीकार करना चाहिए। आज एलपीजी की जगह पीएनजी बड़ी तेजी से लोगों द्वारा अपनाई जा रही है। यह समय और पैसे दोनों की बचत करवाती है। वहीं सुरक्षित भी है।

यहां पहुंचे विधायक राजेश नागर को स्थानीय आरडब्ल्यूए द्वारा बुके और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। नागर ने लोगों से उनका हालचाल और स्थानीय समस्याओं के बारे में जानकारी ली। वहीं उन्होंने कहा कि आज पूरा देश और हमारा प्रदेश भाजपा नेतृत्व में तेजी से विकास की इबारत लिख रहे हैं। यहां भेदभाव न कर मेरिट के आधार पर काम हो रहे हैं। हमारे पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में वही पुराना सिस्टम कैसे बदल रहा है, इसका असर सभी पर दिखाई दे रहा है। नागर ने कहा कि वर्षों पुरानी बीमारियों को सही करने में थोड़ा समय तो लगता है, लेकिन इस बात का भरोसा रखो कि इलाज सही दिशा में हो रहा है। इसका असर आप अपने आसपास देखते होंगे। आज पर्चियों पर नौकरियां नहीं लगाई जाती हैं बल्कि मेरिट पर गरीब का बच्चा भी डीएसपी लग जाता है।

Related posts

फरीदाबाद : धर्म के नाम पर राजनीती और दंगे करवानें वालों को इनसे सीख लेनी चाहिए।

Ajit Sinha

कोविड संकट के कारण उत्पन्न होने वाली शिकायतों पर त्वरित जानकारी और कार्रवाई के लिए नोडल एजेंसियों का हिस्सा बनें

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीएम मनोहर लाल बुधवार को करेंगे जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता: डीसी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!