Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

चिकित्सा अधिकारियों का राज्य स्तरीय सम्मान समारोह सेक्टर 14 राजकीय कन्या महाविद्यालय में संपन्न

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने और नशामुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने के लिए आज गुरुग्राम के सेक्टर-14 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में राज्य स्तरीय चिकित्सा अधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की.इस अवसर पर पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ द्वारा प्रशिक्षित पहले नशामुक्ति बैच के डॉक्टरों ने भी भागीदारी की, जिसने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया।

अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने चिकित्सा अधिकारियों को सम्मानित करने उपरान्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज हरियाणा के चिकित्सक, समाज में नशामुक्ति और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के सशक्त वाहक बनकर सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि जब ये सेवाएँ तंबाकू नियंत्रण अभियानों के साथ मिलकर कार्य करेंगी, तो राज्य का स्वास्थ्य तंत्र और भी सुदृढ़ एवं व्यापक बनेगा। यह केवल चिकित्सा क्षेत्र की प्रगति नहीं है, बल्कि सामाजिक बदलाव की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

सुधीर राजपाल ने प्रशिक्षित चिकित्सा अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल समुदाय के हर वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस प्रशिक्षण से न केवल ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को लाभ मिलेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक स्वस्थ समाज का निर्माण होगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने विश्वास व्यक्त किया कि इस तरह के प्रयास हरियाणा को नशामुक्त और मानसिक रूप से सशक्त राज्य बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएँगे।

Related posts

एमएलए बादली को फोन पर जान से मारने की धमकी देकर एक लाख रूपए की रंगदारी मांगने के दो आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

गुरूग्राम: हरियाणा रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथोरिटी (हरेरा) 3 बिल्डरों पर 2.25 करोड़ रूपए का लगाया जुर्माना।

Ajit Sinha

चरित्र पर शक होने के कारण चुन्नी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या करने वाला आरोपित पति पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x