Athrav – Online News Portal
खेल जरा हटके हरियाणा

खेलमंत्री अनिल विज ने ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी की पुरस्कार राशि 5 करोड़ से बढ़ाकर किया 6 करोड़ 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री अनिल विज ने कहा कि वर्तमान सरकार ने ओलम्पिक, पैरालम्पिक, विश्व स्तरीय विश्वविद्यालयों, एशियन खेल, कॉमनवेल्थ खेल, नेशनल खेलों में पदक विजेता खिलाडिय़ों की पुरस्कार राशि में भारी बढ़ोतरी की है। खेल मंत्री ने कहा कि सरकार ने अब ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी की पुरस्कार राशि 5 करोड़ से बढ़ाकर 6 करोड़ रुपए, रजत पदक विजेता खिलाड़ी को 3 करोड़ से बढ़ाकर 4 करोड़ रुपये, कास्य पदक विजेता खिलाड़ी को 2 करोड़ से बढ़ाकर 2.50 करोड़ रुपये तथा प्रतिभागियों की पुरस्कार राशि 10 लाख से बढ़ाकर 15 लाख रुपए की गई है। इसी प्रकार, एशियन पैरा खेलों, कॉमनवेल्थ, विश्व कप चैम्पियनशिप सहित अन्य खेलों पदक हासिल करने वाले खिलाडिय़ों की पुरस्कार राशि में भी भारी बढ़ोतरी की गई है।

खेल मंत्री ने कहा कि वर्ष 2016-17, वर्ष 2017-18 तथा वर्ष 2018-19 के दौरान प्रदेश के करीब 3 हजार पदक विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य के इन राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडिय़ों के खातों में लगभग 92.49 करोड़ रुपए की नकद पुरस्कार राशि स्थानांतरित की जा चुकी है। इनमें राष्ट्रमंडल, एशियन तथा पैरा-एशियन खेलों में पदक विजेता खिलाड़ी भी शामिल है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछली सरकार के दौरान  पुरस्कार राशि से वंचित रहे लम्बित खिलाडिय़ों को भी सम्मानित करने का कार्य किया है।



विज ने कहा कि सरकार के लगभग 5 वर्षों के कार्यकाल के दौरान अभी तक प्रदेश के कुल 11293 खिलाडिय़ों को 425 करोड़ रुपए से अधिक की पुरस्कार राशि वितरित की जा चुकी है। इनमें वर्ष 2014-15 के 1759 खिलाडिय़ों को 29 करोड़ रुपए, वर्ष 2015-16 के 3416 खिलाडिय़ों को 89.90 करोड रुपए, वर्ष 2016-17 के 1862 खिलाडिय़ों को 48.88 करोड रुपए की राशि वितरित की गई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017-18 के 160 खिलाडिय़ों को 41.73 करोड़ रुपए, वर्ष 2018-19 के 1166 खिलाडिय़ों को 33.31 करोड़ रुपए तथा वर्ष 2019-20 के 2930 खिलाडिय़ों को 92.49 करोड़ रुपए की नकद पुरस्कार राशि वितरित की गई।

Related posts

एक्शन मोड में गृह मंत्री अनिल विज, दो मामलों की जांच डीजीपी को एवं 7 मामलों में एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए

Ajit Sinha

निर्माणाधीन कंपनी का काम रुकवा कर मंथली मांगने व नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने वाले एक आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने अनुबंध कर्मचारियों की नियुक्ति नीति में किया बड़ा बदलाव

Ajit Sinha
error: Content is protected !!