
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:युवा कांग्रेसी नेता नितिन सिंगला ने “अथर्व न्यूज़” से बातचीत के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी चाहे जितनी भी बर्बरता कर ले , उन्हें दिल्ली जाने से कोई नहीं रोक सकता है। बीते 2 दिनों से राहुल गांधी के साथ दिल्ली प्रदर्शन में शामिल हुए थे। आज भी सैकड़ों युवाओं के साथ दिल्ली जाने के लिए निकले ही थे। इससे पहले पुलिस टीम ने उन्हें जबरन बर्बरता करते हुए ओल्ड फरीदाबाद थाने ले आई। इससे वह किसी भी सूरत में घबराने वाले नहीं है। फिर से 500 लोगों के साथ दिल्ली जाएंगे। बीजेपी वालों को हिम्मत हो तो रोक कर दिखा दें। बीजेपी सरकार के सख्ती से वह कतई घबराने वाले नहीं है। ऐसा करके उन्हें और उसके साथियों को बीजेपी सरकार के खिलाफ और ज्यादा मजबूत कर रही है।

फरीदाबाद:कांग्रेसी युवा नेता नितिन सिंगला को आज शनिवार को दिल्ली जाने पर लगातार अड़ने पर थाना ओल्ड फरीदाबाद में जबरन ले आई,इस दौरान नितिन सिंगला व उनके समर्थकों का पुलिस के बीच धक्का -मुक्की हुई। नितिन सिंगला ने राहुल गांधी जिंदाबाद और भूपेंद्र सिंह हूडा जिंदावाद के जोरदार नारे लगाए। पुलिस के बढ़ते दवाब से बचने के लिए नितिन सिंगला अपने समर्थकों के साथ सड़क पर ही बैठक गए। काफी पुलिस और युवा कांग्रेस नेताओं के साथ जोर जबरदस्ती हंगामा चलता रहा। माहौल शांत होने के बाद उनके ऑफिस पर लखन कुमार सिंगला के साथ नितिन सिंगला को नजरबंद किया गया। वही, एसएचओ विष्णु मित्र का कहना है कि फरीदाबाद में धारा 163 लागू हैं, ऐसे में वह अपने समर्थकों के साथ दिल्ली जाने पर अड़े थे। इस कारण से इन्हें जबरन थाना ओल्ड में लाना पड़ा।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

